- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- दौड़ vs रस्सी कूद:...

x
फिटनेस के लिए व्यायाम का महत्व हर कोई जानता है, लेकिन जब बात आती है रोज दौड़ने और रस्सी कूदने में से बेहतर विकल्प चुनने की, तो अक्सर लोग दुविधा में पड़ जाते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि दोनों में से कौन ज्यादा अच्छा विकल्प है।
Running Vs Skipping Rope: आज के समय में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं। ऐसे में बहुत से लोग सुबह के समय व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं। रोज व्यायाम करना न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। नियमित व्यायाम शरीर को मजबूत और चुस्त रखने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। यह शरीर के एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है, तनाव कम करता है साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।
ऐसे में जो लोग सुबह में व्यायाम करते हैं अक्सर उनके मन में सवाल आता है कि रोज सुबह दौड़ना या रस्सी कूदने में कौन सा अधिक फायदेमंद है? तो बता दें कि रोज सुबह दौड़ना और रस्सी कूदना दोनों ही हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि इन दोनों वर्कआउट के क्या फायदे हैं?
दौड़ने के फायदे
दौड़ना एक प्राकृतिक और आसान व्यायाम है, जो बिना किसी उपकरण के किया जा सकता है। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है और तनाव कम करता है। रोजाना 20-30 मिनट की दौड़ से 200-400 कैलोरी बर्न हो सकती है, जो वजन नियंत्रण में भी मदद करती है। दौड़ने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि बाहर दौड़ने से प्रकृति के साथ जुड़ाव बढ़ता है। दौड़ने के लिए खुले स्थान की जरूरत होती है, और अच्छी बात यह है कि सुबह के समय में खुले स्थान पर जाने से मन हल्का रहता है।
रस्सी कूदने के फायदे
रस्सी कूदना एक हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट है, जो कम समय में अधिक कैलोरी बर्न करता है। 10 मिनट की रस्सी कूदना 100-150 कैलोरी तक बर्न कर सकता है। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर और मजबूत बनाने में मदद करता है।
Tagsदौड़रस्सीफिटनेसrunningropefitness जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





