लाइफ स्टाइल

महिलाओं की ये समस्याएँ ख़त्म करती है रोमांस

SANTOSI TANDI
15 Sep 2023 12:46 PM GMT
महिलाओं की ये समस्याएँ ख़त्म करती है रोमांस
x
ख़त्म करती है रोमांस
घर और बाहर का काम करके महिलाओं का शरीर थका-थका रहता है जिससे उन्हें कई छोटी-बड़ी परेशानियां लगी रहती हैं। कई बार महिलाएं अपनी छोटी-छोटी बीमारियों को अधिक अहमियत नहीं देती। जबकि उन्हें मालुम नहीं की उनकी सामान्य सी बीमारी उनके पार्टनर को उनसे दूर कर देती हैं। जैसे कि महिलाओं को चक्कर आना, सरदर्द होना, पेटदर्द आदि बीमारियां आए दिन होती रहती हैं जिस कारण वे उन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लेतीं। जबकि यही बीमारियां आगे चलकर भविष्य में कई सारे रोगों की वजह बन जाती हैं। लेकिन रोगों की वजह बनने के साथ ही ये बीमारियां आपके पार्टनर का रोमांस खत्म होने का भी कारण बनती हैं। इन सब से निपटने के लिए महिलाओं को अपने शरीर का पूरा ध्यान देना चाहिए। आइए जानिए महिलाओं की समस्याएं और उससे निपटने के तरीके।
बाल झडऩा : महिलाओं के लंबे बाल हर पुरुषों को पसंद आते हैं। ऐसे में बाल झड़ने की समस्या का सबसे ज्यादा असर आपके पार्टनर पर ही पड़ता है। बाल झड़ने की समस्या एनीमिया, हार्मानल बदलाव, थायरॉइड या ग्रंथियों की समस्याओं के कारण होती है। इससे बचने के लिए अधिक से अधिक मौसमी फल और सब्जियां खाएं। खाने में विटामिन सी युक्त चीजें अधिक से अधिक शामिल करें।
चक्कर आना : काम का ज्यादा बोझ होने की वजह से महिलाओं के शरीर में कमजोरी आ जाती है जिस वजह से उन्हें कई बार चक्कर आने लगते हैं। महिलाएं इस समस्या को ज्यादा महत्व नहीं देती और कोई इलाज नहीं करवाती लेकिन आगे जाकर इससे ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए महिलाओं को सुबह-शाम हाथों पैरों की एक्सरसाइज करनी चाहिए जिससे शरीर में खून का प्रवाह सही तरीके से बना रहता है।
पेटदर्द : महलाओं में पेटदर्द की समस्या तीसरी सामान्य समस्या है। पीरियड्स से पहले या उस दौरान पेटदर्द होना आम है। लेकिन कई महिलाओं को पेटदर्द लगातार और बार-बार होता है। अगर आपको भी बार-बार पेट दर्द रहता है तो आपको पथरी, गैस, पेट के निचले हिस्से की नलों में सूजन (पीआईडी), अंडकोष में गांठ, पेट में अल्सर, डायरिया हो सकता है। ऐसे में तली-भूनी चीजें बिल्कुल ना खाएं। हमेशा दूध की लस्सी पीएं। चाय-कॉफी कम पिएं।
वजन घटना या बढना : पुरूषों को सुडौल शरीर वाली महिलाएं ही ज्यादा पसंद आती हैं। शादी के बाद अक्सर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है लेकिन अगर वजन तेजी से बढ़ने लगे या घट जाए तो इसके कई कारण हो सकते हैं। इससे थायरॉइड, टीबी या कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में महिलाओं को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Next Story