लाइफ स्टाइल

Restaurant जैसा मैंगो श्रीखंड, जानें आसान रेसिपी

Tara Tandi
18 April 2025 4:27 PM IST
Restaurant जैसा मैंगो श्रीखंड, जानें आसान रेसिपी
x
Mango Shrikhand रेसिपी: गर्मियों के मौसम में आम सर्वाधिक पसंद किए जाने वाले फलों में से एक होता है। हर कोई इसकी मिठास का दीवाना होता है। लोगों को ये इतने पसंद होते हैं कि इनकी खूब मात्रा में सेवन किए जाने के बावजूद उनका मन नहीं भरता है। एक बार शुरू हो जाए तो लगता है कि बस खाए ही जाएं। आम से बहुत प्रकार की डिश तैयार की जाती है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं आम के श्रीखंड की। यह मुख्य तौर पर महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश में काफी लोकप्रिय है। इसका लाजवाब स्वाद सबको अपना बना लेता है। यह गर्मी से राहत देने वाली डिश है और इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। हम आपको इसकी बिल्कुल आसान रेसिपी की जानकारी दे रहे हैं।
सामग्री (Ingredients)
1 किलो दही
1/2 कप पके आम का गूदा
1/2 टी स्पून इलायची पाउडर
1/4 टी स्पून केसर
1/4 कप शक्कर का पाउडर
सूती कपड़ा
एक बड़ा बर्तन
1 टेबल स्पून बारीक कटे पिस्ता
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक सूती कपड़े को किसी बर्तन पर फैला लें।
- इस पर दही डालें और कपड़े को मोड़ते हुए पोटली बनाकर गांठ बांध दें।
- अब पोटली को लटकाकर रखें ताकि दही से पानी निथर जाए। कम से कम 2 घंटे तक लटकाकर रखें।
- तय समय के बाद पोटली खोलकर दही से बने चक्के को एक बर्तन में निकाल लें।
- इस चक्के में आम का गूदा, इलायची पाउडर, केसर और शक्कर पाउडर डालें।
- सभी सामग्री को अच्छी तरह से फेंट लें। आप चाहें तो व्हिस्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- तैयार आम श्रीखंड को सर्विंग बाउल में निकालें।
- इस पर पिस्ता छिड़ककर फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए रख दें।
Next Story