लाइफ स्टाइल

रविवार को इन तरीकों से करें बॉडी को रीसेट, जानें शरीर के सारे दर्द मिटाने के आसान उपाय

jantaserishta.com
30 Nov 2025 3:00 PM IST
रविवार को इन तरीकों से करें बॉडी को रीसेट, जानें शरीर के सारे दर्द मिटाने के आसान उपाय
x
नई दिल्ली: आमतौर पर रविवार का दिन ज्यादातर लोगों के लिए आराम का दिन होता है। इस दिन का उपयोग शरीर को अगले पूरे सप्ताह के लिए तैयार करने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए कुछ आसान तरीकों से अपनी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा को रिस्टोर करने के साथ दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है।
आयुर्वेद कहता है कि हफ्ते में एक दिन शरीर को पूरा आराम देना चाहिए। इससे हफ्तेभर की थकान और दर्द से राहत मिलती है और शरीर खुद अपनी मरम्मत का काम आराम से करता है। इसके लिए रविवार के दिन या अपने अवकाश वाले दिन कुछ खास रुटीन को फॉलो करना होगा।
सबसे पहले अभ्यंग। सर्दियों में गुनगुने तेल से मालिश करना लाभकारी होता है। तेल मालिश से वात संतुलित रहता है और पूरे शरीर में रक्त का संचार अच्छा रहता है। इसके लिए सरसों के तेल में अजवाइन या अदरक मिलाकर गर्म कर लें और फिर तेल से पूरे शरीर की धीरे-धीरे मालिश करें। इससे थकान कम होगी और शरीर की जकड़न में भी आराम मिलेगा।
दूसरा स्टेप है गुनगुने पानी से नहाना। तेल मालिश के आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। कंधे और गर्दन पर गुनगुने पानी पड़ने से सर्दियों में होने वाली जकड़न और मांसपेशियों में होने वाले दर्द से राहत मिलेगी। अक्सर लंबे समय तक बैठे रहने और लगातार कंप्यूटर चलाने से गर्दन और कंधे में जकड़न हो जाती है। इसके लिए तेल मालिश और गुनगुने पानी से नहाना राहत देता है।
तीसरा स्टेप है दर्द कम करने वाले पेय पदार्थों का सेवन। इसके लिए हल्दी वाला गर्म दूध, शहद और अदरक का रस और दालचीनी के साथ गर्म पानी का सेवन करना लाभकारी होगा। हल्दी शरीर की सूजन को कम करती है और दालचीनी हॉर्मोंस को संतुलित करती है। इन सभी पदार्थों का सेवन शरीर का दर्द कम करने और शरीर में जमा वसा को कम करने में मदद करेगा।
चौथा स्टेप है स्ट्रेचिंग। इसके लिए हाथ-पैर, गर्दन, कंधे और पूरे शरीर की हल्की स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। सांस से जुड़ी एक्सरसाइज भी करें। पांचवा स्टेप है हल्का भोजन। शरीर को अंदरूनी तरीके से मजबूत करना भी जरूरी है। इसके लिए हल्का और पौष्टिक भोजन करें। ठंडे, बासी और बाहर के खाने से परहेज करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story