लाइफ स्टाइल

रिसर्च में हुआ खुलसा इन 5 बातों को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च करते हैं मर्द

Tara Tandi
2 July 2021 12:20 PM GMT
रिसर्च में हुआ  खुलसा इन 5 बातों को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च करते हैं मर्द
x
सेहत की बात हो या फिर खूबसूरती निखारने की, ज्यादातर लोग गूगल की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |सेहत की बात हो या फिर खूबसूरती निखारने की, ज्यादातर लोग गूगल की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। कोरोना की वजह से पिछले कुछ समय से लोगों का अधिकतर समय इंटरनेट पर ही बीत रहा है। ऐसे में वो अपनी हर समस्या को सुलझाने के लिए गूगल की मदद ले रहे हैं। हाल ही में frommars.com की तरफ से एक रिसर्च की गई है, जिसमें पता लगा है कि पुरुष गूगल पर क्या-क्या सबसे ज्‍यादा सर्च करते हैं। आइए जानते हैं पुरुषों से जुड़े वो 5 सवाल जिनके जवाब वो अकेले में गूगल से चुपके से पूछते हैं।

गूगल पर क्या-क्या सर्च करते हैं मर्द?

हाल ही में frommars.com की तरफ से एक रिसर्च हुई है जिसमें पता चला है कि गूगल पर मर्द किन चीजों को सबसे ज्‍यादा सर्च करते हैं। हालांकि. ये सभी 5 चीजें मर्दों के सबसे बड़े 5 मिथ हैं और इनसे बचकर रहने में ही उनकी भलाई हैं। ऐसा इसलिए पुरुषों की सेक्‍स लाइफ से लेकर उनके बालों के झड़ने तक सोशल मीडिया पर कई गलत चीजें मौजूद हैं। जिनको फॉलो करने के चक्कर में उन्हें नुकसान उटाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं वो कॉमन बातें जो पुरुषों के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर प्रचलित हैं-

-हर साल गूगल पर 68,600 लोगों ने सर्च किया कि कमजोर इरेक्‍शन नपुसंकता की निशानी है या कहीं में नपुंसक तो नहीं?

-हर साल औसतन 68,400 लोगों ने गूगल पर सर्च किया कि क्या शेविंग करने से आपकी दाढ़ी के बाल ज्‍यादा बढ़ते हैं।

-हर साल 61,200 लोगों ने इस बात को गूगल पर सर्च किया कि क्या पुरुषों को ब्रेस्‍ट कैंसर नहीं हो सकता है।

-टोपी लगाने और चोटी बढ़ाने की वजह से पुरुषों के बाल झड़ते हैं इस पर औसनतन 52,100 लोग हर साल सर्च करते हैं।

-51,000 लोगों ने इस बात पर सर्च किया कि प्रोटीन को वर्कआउट के तुरंत बाद लेना चाहिए या नहीं या फिर उन्हें कौन सा प्रोटीन खाना चाहिए।

इन सवालों के क्या हैं सही जवाब-

यदि कोई पुरुष कमजोर इरेक्‍शन महसूस करता है तो ये जरूरी नहीं कि इसकी वजह नपुसंकता ही हो। इस तरह की समस्‍या बुजुर्गों में बहुत आम होती है। इसके अलावा कई बार डायबिटीज, ओबेसिटी और उच्‍च रक्‍तचाप जैसे हेल्‍थ इश्‍यूज भी इसका कारण बन जाते हैं। ऐसे में लोग अपनी लाइफस्‍टाइल में थोड़ा बदलाव करके इस समस्‍या को दूर कर सकते हैं।

शेविंग से बाल बढ़ते हैं-

एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक इस बात के कोई सुबूत नहीं हैं कि शेविंग से आपके बाल घने होते हैं। अगर आप अपने बालों या चेहरे पर कोई बदलाव महसूस कर रहे हैं तो, इसकी कई वजहें हो सकती हैं। कभी-कभी अधिक दवा का सेवन करने से भी ऐसा हो सकता है।

पुरुषों में ब्रेस्‍ट कैंसर -

विशेषज्ञों के मुताबिक पुरुषों में महिलाओं जितना तो नहीं लेकिन हां उन्हें भी ब्रेस्‍ट कैंसर हो सकता है। यह पुरुषों में होने वाले बाकी कैंसर की तुलना में बहुत अलग होता है। 60 साल की उम्र के बाद मर्द इस समस्‍या से ग्रसित हो सकते हैं।

Next Story