लाइफ स्टाइल

Republic Day Makeup: गणतंत्र दिवस को बनाएं यादगार...तिरंगे के रंग में इस तरह पाएं खास लुक

Subhi
26 Jan 2021 4:03 AM GMT
Republic Day Makeup: गणतंत्र दिवस को बनाएं यादगार...तिरंगे के रंग में इस तरह पाएं खास लुक
x
देशभर में लोहड़ी और मकरसंक्रांति के शुभ और खुशियों के जश्न के बाद, लोग इस मंगलवार को गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | देशभर में लोहड़ी और मकरसंक्रांति के शुभ और खुशियों के जश्न के बाद, लोग इस मंगलवार को गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। ये वह दिन है जिसे हर भारतीय गर्व और उत्साह के साथ मनाता है, इस दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू किया गया था।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और संविधान का जश्न मनाने के अलावा देश भर के लोग टीवी पर गणतंत्र दिवस की परेड का आनंद भी लेते हैं, जिसे रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली में आयोजित करता है। इसके अलावा आप कई तरह से गणतंत्र दिवस पर अपना जोश व्यक्त कर सकते हैं। जैसे देसी कपड़े पहनकर या फिर गणतंत्र दिवस से प्रेरित मेकअप करके। अगर आप भी गणतंत्र दिवस पर खास मेकअप ट्राइ करना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ टिप्स।

आप अपनी आंखों के मेकअप के लिए कई तरह की चीज़ें ट्राई कर सकती हैं। कोजल के साथ आप नारंगी, हरा और सफेद रंग के आइशेडो का उपयोग कर सकती हैं।
1. इन तीनों रंगों को आंखों पर ब्रश की मदद से ब्लंड कर लें और इस तरह तिरंगा आपकी आंखों पर दिखेगा। तीनों रंग बराबर दिखें, ये आसान नहीं है, लेकिन इसके लिए आप लाइनर का भी उपयोग कर सकती हैं।
2. एक आंख को नारंगी तो दूसरे को हरे रंग के आइशेडो से सजा सकती हैं, साथ ही बिंदी आप सफेद रंग की लगा सकती हैं। ये न सिर्फ सिम्पल लगेगा बल्कि खूबसूरत भी।

3. अगर आप सिम्पल लुक चाहती हैं, तो तीनों रंगों को आंखों पर लगाएं और अच्छे से ब्लेंड कर लें। ध्यान रखें कि सारे रंग अच्छी तरह नज़र आएं। काले लिक्विड लाइनर का उपयोग करें और विंग शेप में आइलाइनर लगाएं। इसके साथ आप नीले रंग के काजल का उपयोग कर लुक को ग्लैमरस कर सकती हैं।
4. अगर आइशैडो का आइडिया आपको मुश्किल लग रहा है, तो तिरंगे को आप विंग्ड आइलाइनर की तरह भी लगा सकते हैं। इसमें समय भी कम लगेगा और लुक भी अच्छा आएगा।
5. आजकल हाइलाइटर मेकअप का अहम हिस्सा बन गया है। आप भी ऑरेंज, सफेद और मिंट रंग के हाइलाइटर को ब्लेंड कर गालों पर लगा सकती हैं। इससे आपके गालों पर हल्का सा तिरंगे का लुक दिखेगा।



Next Story