- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- धर्मेंद्र को याद कर...
लाइफ स्टाइल
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए शत्रुघ्न सिन्हा, बोले, वो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे
SHIDDHANT
29 Nov 2025 11:28 PM IST

x
life लाइफ: अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने करीबी दोस्त और हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। दिल्ली से लौटते ही वे सीधे धर्मेंद्र के घर पहुंचे और परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त की। शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली से लौटने पर बहुत भारी मन से अपने सबसे प्यारे फैमिली फ्रेंड, हमारे बड़े भाई धर्मेंद्र जी के घर गया। उनके प्यारे बेटों सनी देओल और बॉबी देओल से मिला।
धर्मेंद्र को याद करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वह अपनी सादगी और कमाल के अभिनय की वजह से हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उन्होंने लिखा, “धर्मेंद्र जी को याद करते हुए लगा कि वे कितने शानदार इंसान थे। उन्होंने न जाने कितनी जिंदगियों को छुआ है, इसलिए वे हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार के लिए शांति और हिम्मत की प्रार्थना करता हूं।”
शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र की दोस्ती दशकों पुरानी थी। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया और निजी जीवन में भी एक-दूसरे के परिवार से गहरा लगाव रखते थे। शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर धर्मेंद्र को ‘बड़ा भाई’ कहकर पुकारते थे। 24 नवंबर को भारतीय सिनेमा का ही-मैन दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। दशकों पर्दे पर राज करने वाले धर्मेंद्र के प्रेयर मीट का आयोजन 27 नवंबर को किया गया, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा समेत फिल्म जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Tagsशत्रुघ्न सिन्हाधर्मेंद्रश्रद्धांजलिहिंदी सिनेमादोस्तीसदी के ही-मैनबॉलीवुडसनी देओलबॉबी देओलसोशल मीडियाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





