- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- शरीर में खून कमी को...

x
शरीर में खून कमी को दूर करने के उपाय (Measures to remove blood loss in the body in hindi)
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए आप इन सुपरफूड का सेवन कर सकते हैं –
अंडा
अंडा एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है। आयरन शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करता है। एक अंडे में लगभग 1mg तक आयरन की मात्रा पायी जाती है। इसलिए एनीमिया से बचाव के लिए आप डाइट में अंडे को शामिल कर सकते हैं। जानें 7 दूध और कच्चा अंडा खाने के फायदे।
सोयाबीन
सोयाबीन में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसके लिए आप एक मुट्ठी सोयाबीन को रातभर पानी में भिगोएं और सुबह उठकर सेवन करें यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है और एनीमिया के लक्षणों से लड़ने में सहायक होता है। इसके अलावा सोयाबीन में ज्यादा प्रोटीन और कम फैट पाया जाता है, जो पेट को लम्बे समय तक भरा हुआ रखने में सहायक होता है।
अनार
अनार में पोटेशियम और फाइबर के साथ आयरन, विटामिन ए, विटामिन-सी और विटामिन-ई की भरपूर मात्रा पायी जाती है। यह सभी पोषक तत्व शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह सिर दर्द, उदासी, सुस्ती और थकावट जैसे एनीमिया के लक्षणों से भी लड़ने में सहायक होते है।
हरी सब्जी
हरी सब्जियां आयरन और विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोतों है। हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा आयरन और विटामिन-सी के साथ विटामिन ए, विटामिन-बी, विटामिन-ई, कैल्शियम, फाइबर और बीटा-कैरोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं । यह सभी पोषक तत्व शरीर में खून की कमी को पूरा कर, एनीमिया रोग से बचते हैं।
गोभी की पत्तियां
गोभी की पत्तियां एनीमिया रोग से बचाव करने में आपकी मदद कर सकती हैं। क्योंकि गोभी की पत्तियों में आयरन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है। जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा कर, खून की कमी को दूर करती है। इसके लिए आप गोभी की पत्तियों की सब्जी, सलाद और जूस का सेवन कर सकते हैं।
चुकंदर
चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। एनीमिया की रोकथाम के लिए चुकंदर के जूस का सेवन लाभदायक होता है। इसके लिए आप चुकंदर के जूस को सुबह उठते ही पी सकते है। यह शरीर में आयरन की कमी को जल्द ही पूरा करने में सहायक होता है।
सेब
सेब का सेवन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। सेब को नियमित रूप से रोजाना खाने पर शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। सेब में पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व, शरीर में खून की कमी को बढ़ाने का कार्य करते है और एनीमिया से बचाव करने में सहायक होते है।
अंकुरित अनाज
सेहतमंद रहने के लिए अंकुरित अनाज का सेवन फायदेमंद होता है। अंकुरित अनाज में, क्लोरोफिल, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-डी और विटामिन के पाए जाता हैं। जो कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन, जैसे खनिज लवणों के बेहतरीन स्त्रोत है। इसलिए आप नियमित से रूप अंकुरित अनाज का सेवन अपनी डाइट में शामिल करें, यह शरीर में खून की कमी को पूरा करने के साथ शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होता है।

Apurva Srivastav
Next Story