लाइफ स्टाइल

उपाय जो दिलायेंगे झड़ते बालों कि परेशानी से छुटकारा

Kajal Dubey
31 Aug 2023 1:52 PM GMT
उपाय जो दिलायेंगे झड़ते बालों कि परेशानी से छुटकारा
x
व्यक्ति अपने शरीर से बहुत प्यार करता हैं और उसके लिए वह कई जातां करता हैं। लेकिन वर्तमान समय की जीवनशैली और पोषण रहित भोजन के चलते कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। ऐसी ही एक समस्या है बालों का झड़ना जो किसी भी व्यक्ति को पसंद नहीं हैं क्योंकि हर कोई अपने बालों से बहुत प्यार करता हैं। अगर बालों के झड़ने की इस समस्या का जल्दी इलाज नहीं किया जाये, तो यह चिंता का विषय बन जाता हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलु उपाय जिनको अपनाकर आप अपने बालों को मजबूती प्रदान कर सकते हैं और झड़ने से रोक सकते हैं। तो आइये जानते हैं बालों को झड़ने से रोकने वाले घरेलु उपायों के बारे में।
* शहद : शहद के प्रयोग से भी बालों का झडऩा रोका जा सकता है। सप्ताह में एक बार एक चम्मच शहद और एक चम्मच नीबूं को मिलाकर नहाने से 1/2 घंटा पहले अपने बालों में लगाने से बालों का गिरना बहुत कम हो जाता है।
* नीम का पानी : 10-15 नीम की पत्तिया एक बर्तन पानी में डालकर तब तक उबाले जब तक पानी आधा ना रह जाए। इस पानी को ठंडा होने के लिए रख दे। अब सर में शेम्पू करने के बाद इस नीम के पानी से अपने बाल धो ले। ये बाल झड़ने रोकने का घरेलू उपाय हफ्ते में एक बार करे।
* दही : दही का प्रयोग झड़ते बालो को रोकने का अच्छा घरेलू उपाय है, इससे बालों को जरुरी पोषक तत्व मिलते है। बालो को धोने के 1/2 घंटा पहले बालो में दही अच्छे से लगाए और जब सुख जाए तब धो ले।दही में थोड़ा निम्बू का रस मिला कर भी प्रयोग कर सकते है। निम्बू का रस और दही को मिला कर एक लेप बना ले और नहाने से पहले बालों पर लगायें। लेप लगाने के 1/2 घंटा बाद बाल धो ले, इस उपाय से बालों का झड़ना कम हो जायेगा।
* मेथी : इस होम रेमेडी के लिए रात को 2 चमच्च मेथी के बीज पानी में भिगोकर रखे। सुबह भीगे हुए बीजो को पीस कर एक पेस्ट बना ले। इसमें 4 चमच्च दही और एक अंडे की सफेदी डालकर अच्छे से मिला ले। इस मिश्रण को अपने सिर में जड़ो तक लगाये और आधा घंटे के लिए सूखने दे और पानी से बाल धोले।
* नारियल मिल्क : एक कप नारियल का दूध ले और उससे ब्रश की मदद से सिर में बालो की जड़ो तक ये दूध लगाये। खोपड़ी में सही से लगाने के बाद एक तौलिये से बालो लपेट कर 30 मिनट के लिए छोड दे और उसके बाद हर्बल शेम्पू से धोये।
* प्याज का रस : प्याज़ का रस निकाले। इस रस में एक चमच्च शहद और थोडा गुलाब जल मिलाये। इस घरेलु दवा को अपने खोपड़ी में हर जगह फैलाये और 50 मिनट बाद सिर धो ले।
* अंडा : 2 कच्चे अंडे फोड़कर उसका सफ़ेद हिस्सा एक कटोरी में अलग कर ले। इसमें 2 चमच्च जैतून के तेल की डाले और अच्छे से मिलाये। अब हेयर डाई ब्रश से इस मिश्रण को बालो में जड़ो तक लगाये और 20-25 मिनट तक लगे रहने दे। उसके बाद अपना सिर हर्बल शेम्पू से धो ले।
Next Story