लाइफ स्टाइल

पैरो की थकान दूर करने के उपाय

SANTOSI TANDI
6 Aug 2023 11:29 AM GMT
पैरो की थकान दूर करने के उपाय
x
दूर करने के उपाय
पैर शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये चलने व शरीर का पूरा भार उठाने और पुरे शरीर का संतुलन बनाए रखने का कार्य करते है। पैरो में 26 हड्डिया 114 लिंगामेंट, 21 प्रकार की मांसपेशिया होती जिनकी वजह से पैरो की सरंचना इस प्रकार की बनी होती है जिससे हम आजीवन चले तो भी खराबी नहीं हो सकती है, लेकिन फिर भी पैरो के प्रति की गयी लापरवाही के कारण पैरो में अनेक प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है जिनमे से एक पैरो की थकान का होना।
यह समस्या तब होती है जब बिना रुके किसी भी काम को करने में लग जाते हो। बहुत देर तक पैरो पर खड़े रहने से भी पैरो की थकान की समस्या उत्पन्न हो जाती है। आज हम आपको पैरो की थकान को दूर करने के बारे में बतायेंगे तो आइये जानते है इस बारे में......
पैरो की थकान दूर करने के लिए उन्हें ठन्डे पानी में डुबोकर रखे या फिर उन पर बर्फ रगड़े। इससे पैरो की मांसपेशियों में संकुचन उत्पन्न होगा और रक्त प्रवाह तेजी बढेगा। जिससे पैरो की थकान दूर होगी।
पैर अधिक थके होने पर इन पर थोडा गर्म पानी का छींटा मारे। इससे पैरो की कोशिकाओ में तेजी से तापमान बदलने से मांसपेशियों में रक्त प्रवाह तेज होगा जिसकी वजह से पैरो की थकान दूर होगी।
आधी बाल्टी गुनगुने पानी में घुटनों तक पैरो को डुबोकर रखे। गुनगुना पानी पैरो की मांसपेशियों में रक्त संचार को तेज करता है और साथ ही पानी में सेंधा नमक भी डाल दे जिससे पैरो की थकान को दूर किया जा सकता है।
गर्मी के दिनों में पैरो की थकान की वजह से जलन और दर्द की समस्या हो जाती है, इसके लिए पैरो में मेहँदी लगाये। मेहँदी की वजह से पैरो को ठंडक मिलेगी और आराम भी मिलेगा।
Next Story