- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सोना खरीदारों के लिए...
लाइफ स्टाइल
सोना खरीदारों के लिए राहत, चांदी की कीमत भी 16,000 रुपए से अधिक घटी
SHIDDHANT
13 Feb 2026 7:18 PM IST

x
Mumbai मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.53 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.43 लाख रुपए प्रति किलो से कम हो गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 2,885 रुपए कम होकर 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,575 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,39,933 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,16,738 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,14,574 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 16,700 रुपए कम होकर 2,42,433 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,59,133 रुपए प्रति किलो था।
आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार दोपहर 12 बजे और शाम को 5 बजे कीमतें जारी की जाती हैं। हाजिर के उलट वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.70 प्रतिशत बढ़कर 1,53,900 रुपए हो गई है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.86 प्रतिशत बढ़कर 2,43,200 रुपए हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक सोना 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,989 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी करीब 2.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 77 डॉलर प्रति औंस पर थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कल की तेज गिरावट के बाद एमसीएक्स पर सोने में तेजी के साथ कारोबार हुआ।
सोने के लिए रुकावट का स्तर 1,60,000 रुपए बना हुआ। अगर सोना 1,56,000 के नीचे कारोबार करना जारी रखता है तो यह 1,51,000 के अपने सपोर्ट को भी टेस्ट कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि निवेशकों की निगाहें अमेरिका के महंगाई के डेटा पर होंगी, जो कि शुक्रवार को शाम को जारी होगा और इससे सोने की आगे की कीमतें तय होंगी।
Tagsसोना कीमत गिरावटचांदी भावIBJA रेटMCX वायदाबुलियन मार्केटगोल्ड प्राइससिल्वर प्राइसकमोडिटी मार्केटनिवेशसर्राफा बाजारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





