लाइफ स्टाइल

Relationship Tips: लड़की के इन संकेतों से जानिए कि वह आपसे शादी करना चाहती है या नहीं

Tara Tandi
26 Jun 2022 7:38 AM GMT
Relationship Tips: लड़की के इन संकेतों से जानिए कि वह आपसे शादी करना चाहती है या नहीं
x
आजकल युवा लड़के लड़कियां एक दूसरे के लिए आकर्षण और लगाव होने पर रिलेशनशिप में आ जाते हैं। वह एक दूसरे को डेट करने लगते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आजकल युवा लड़के लड़कियां एक दूसरे के लिए आकर्षण और लगाव होने पर रिलेशनशिप में आ जाते हैं। वह एक दूसरे को डेट करने लगते हैं। आसानी से गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड बन जाते हैं। लेकिन इस तरह के रिलेशनशिप का भविष्य वह कभी शादी तक नहीं ले जाते। लड़का किसी लड़की को पसंद करता है तो उसे प्रपोज करता है, अगर लड़की को भी लड़का पसंद होता है तो वह दोनों सहमति से रिलेशनशिप में आ जाते हैं, हालांकि रिश्ते में आने से पहले तक वह शादी के बारे में नहीं सोचते। वक्त के साथ अगर उनका रिलेशनशिप मजबूत होने लगता है। उनका लगाव प्यार में बदलने लगता है तब जाकर वह अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ शादी के रिश्ते में बंधने के बारे में सोचते हैं। कई सारे रिलेशनशिप इस बात का उदाहरण हो सकते हैं, जिसमें दो लोगों ने सालों डेटिंग के बाद एक दूसरे से शादी की, तो वहीं कई बार पार्टनर एक दूसरे को शादी के लिए बेस्ट चॉइस न मानते हुए कई साल की डेटिंग के बाद अलग हो गए। अगर आप भी रिलेशनशिप में हैं और पार्टनर से शादी के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अपने पार्टनर की भावनाओं का भी पता होना चाहिए। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या किसी दोस्त से शादी करना चाहते हैं तो उसे शादी के लिए प्रपोज करने से पहले जान लें कि क्या वह भी आपसे शादी करना चाहती है। लड़की के इन संकेतों से पता कर सकते हैं कि वह आपसे शादी करना चाहती है या नहीं।

इस तरह जानें लड़की प्यार करती है
रिलेशनशिप शादी के पड़ाव तक तब पहुंचता है जब दो लोग एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं और एक दूसरे के साथ भविष्य प्लान करने लगते हैं। लड़की आपसे शादी करना चाहती है या नहीं, ये उसकी आपके लिए भावनाओं से पता चल सकता है। अगर वह आपसे प्यार करती है तो शादी करने के भी सपने देखती होगी। इसलिए शादी के लिए प्रपोज करने से पहले लड़की के दिल की बात जानें।
निजी बातें करने लगे शेयर
जब लड़की आपके साथ अपना भविष्य सोचने लगती है, तो वह आपके सामने खुलने लगती है। गर्लफ्रेंड कई सारी बातें अपने पार्टनर को नहीं बताती, लेकिन जब वह पत्नी बनने के सपने देखती है तो वह अपने पार्टनर को अपने परिवार की अच्छी बुरी हर बात बताती है। वह अपने निजी जीवन से लेकर सैलरी, ऑफिस में बाॅस और कलीग्स से ट्यूनिंग, रिश्तेदारी में नापसंद लोगों के बारे में भी आपसे शेयर करने लगती है।
आपके करियर में लेती है रूचि
लड़की आपसे शादी करना चाहती है तो वह आपके करियर, जॉब और सैलरी में रूचि लेने लगती है। वह आपको करियर में आगे बढ़ते देखना चाहती है, इसके लिए वह आपको सही राय देती है। आपको फिजूलखर्ची से रोकती है, बचत करने को लेकर प्रोत्साहित करती है। लड़की दिमाग में बिठा लेती है कि आप उनके जीवनसाथी बन सकते हो, इसलिए वह आपके करियर और पैसों को लेकर पत्नी की तरह बर्ताव करने लगती है।
परिवार से मिलने की इच्छा
अगर आपकी गर्लफ्रेंड अब तक आपके परिवार से नहीं मिली है, तो वह किसी न किसी बहाने से आपके माता-पिता और आपके भाई बहनों से मिलना चाहेगी। वह आपके परिवार से एक अच्छा रिलेशनशिप बनाने के लिए एफर्ट करेगी ताकि आपका परिवार उसे पसंद करे। ऐसा वह आपके परिवार का हिस्सा बनने की उम्मीद से करती है।
आपका हर मौके पर देगी साथ
करियर या परिवार में किसी तरह की परेशानी होने पर अगर लड़की आपके साथ हर वक्त खड़ी रहे। अपनी ओर से हर तरह की मदद करने लगे। आपके परिवार के लिए फिक्रमंद होना शुरू हो जाए। आपके फैमिली फंक्शन को लेकर उत्साहित हो और उसमें शामिल होने की इच्छा रखें। दूसरों के सामने बिना झिझक आपका खुलकर परिचय दें तो समझ जाएं कि वह आपके साथ फैमिली बनाने के बारे में सोचने लगीं हैं।
Next Story