- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- 'दही चीनी' का जिक्र कर...
लाइफ स्टाइल
'दही चीनी' का जिक्र कर शेखर कपूर ने पूछा ह्यूमन इंटेलिजेंस से जुड़ा सवाल
SHIDDHANT
29 Nov 2025 8:19 PM IST

x
Mumbai मुंबई। फिल्म निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर विचारों से भरे पोस्ट कर नए सवाल करते नजर आते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक और सवाल किया। उन्होंने दादी-नानी के समय से चली आ रही दही चीनी की पुरानी परंपरा का जिक्र करते हुए सवाल किया कि आखिर ह्यूमन इंटेलिजेंस कहां है?
इंस्टाग्राम हैंडल पर शेखर कपूर ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपनी दादी की बताई पुरानी परंपरा ‘दही-चीनी’ को मॉडर्न साइंस और ह्यूमन इंटेलिजेंस के रहस्य से जोड़ा। शेखर कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "बचपन में परीक्षा से पहले मेरी दादी मुझे एक चम्मच दही-चीनी खिलाती थीं। उस वक्त मेरे दोस्त मुझ पर और मैं खुद दादी पर हंसता था कि क्या यह खाने से मैं पास हो जाऊंगा। हम इसे मजाक समझते थे, लेकिन आज मेडिकल साइंस कहता है कि हमारा पेट भी एक तरह का ‘दूसरा दिमाग’ (गट ब्रेन) है। इसे ‘गट फीलिंग’ या गट इंट्यूशन लगता है।
निर्देशक ने आगे सवाल उठाते हुए कहा, "जब हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बात करते हैं तो मान लेते हैं कि सारी बुद्धि सिर्फ दिमाग में होती है, लेकिन सच क्या है? उन्होंने बताया कि दिल और दिमाग के बीच संदेश भेजने वाली वेगस नर्व दिल से दिमाग की ओर ज्यादा जानकारी भेजती है, न कि उल्टा। तो जब दिल तेज धड़कता है तो क्या दिमाग दिल को प्यार का आदेश देता है या दिल दिमाग को बताता है कि प्यार हो गया?"
शेखर कपूर यहीं नहीं रुके। उन्होंने लिखा, "हमारे शरीर की लगभग 80 प्रतिशत कोशिकाएं तो बैक्टीरिया, वायरस और माइक्रोबायोम की हैं। ऐसे में सवाल यह है कि असल में ‘ह्यूमन’ हिस्सा कौन सा है? क्या हमारी बुद्धि, हमारा सहज ज्ञान और हमारी भावनाएं हमारे माइक्रोबायोम में भी छिपी हो सकती हैं? पोस्ट के अंत में शेखर कपूर ने सवाल करते हुए कहा, “जब पूरी दुनिया में यह बहस चल रही है कि कहीं एआई इंसानी बुद्धि पर हावी न हो जाए, तो क्या हमें पहले यह समझना नहीं चाहिए कि असली ह्यूमन इंटेलिजेंस है क्या और वह रहती कहां है
Tagsशेखर कपूरह्यूमन इंटेलिजेंसदही-चीनी परंपरागट ब्रेनमाइक्रोबायोमआर्टिफिशियल इंटेलिजेंससोशल मीडिया पोस्टइंसानी भावनाएंविज्ञान और परंपरादिल और दिमागजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





