लाइफ स्टाइल

Red Grapes Benefits: लाल अंगूर किडनी और दिल का रखता है ख़्याल

Rajeshpatel
4 Jun 2024 11:20 AM GMT
Red Grapes Benefits:  लाल अंगूर किडनी और दिल का रखता है ख़्याल
x
Red Grapes Benefits: खट्टे-मीठे अंगूर टेस्ट में तो अच्छे लगते ही हैं, सेहत के लिए भी ये बहुत फायदेमंद होते हैं। अंगूर की कई किस्में होती है। इसमें हरा और काला अंगूर तो अधिकांश लोग जानते भी हैं और इनका सेवन भी करते हैं। लेकिन, लाल अंगूर कम ही लोग लेते हैं क्योंकि वो इसके फ़ायदों से अभी तक परिचित नहीं हैं। यह लाल अंगूर हरे और काले अंगूर की तुलना में सेहत के लिए ज्यादा फ़ायदेमंद हैं। लाल अंगूर विटामिन ए, विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम, कॉपर जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है। ये सभी हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं। किडनी के लिए यह काफ़ी फ़ायदेमंद है, इसलिए किडनी मरीज़ों के लिए यह रामबाण औषधि है। इसके अलावा यह हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा साबित होता है। यह याददाश्त और ब्रेन हेल्थ को बेहतर कर अल्जाइमर के खतरे को भी कम करता है। साथ ही यह इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। तो, चलिए आज जानते हैं लाल अंगूर से सेहत को होने वाले फायदे-
किडनी मरीज़ों के लिए रामबाण
लाल अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण किडनी की समस्याओं से बचाने के काम आते हैं। एंटीऑक्सीडेंट खून को साफ़ करते हैं और किडनी की समस्याओं के जोखिम को भी कम करने में मदद करते हैं। कई बार ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण किडनी की बीमारी होने का ख़तरा हो सकता है। ऐसे में लाल अंगूर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके किडनी को हेल्दी रखने में हेल्प करते हैं
पाचन के लिए अच्छा
लाल अंगूर मौजूद पोटैशियम और फाइबर पाचन को बेहतर रखने में मदद करते हैं. पाचन से जुड़ी समस्या से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में लाल अंगूर जरूर शामिल करना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण
लाल अंगूर से बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। अपनी डाइट में लाल अंगूर को शामिल करने से शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने लगता है। इस तरह यह हार्ट को बीमारियों से दूर रखता है।
Next Story