लाइफ स्टाइल

लाल अंगूर है हेल्थ के लिए लाभदायक , किडनी और दिल का रखता है ख़्याल

Ragini Sahu
29 May 2024 12:41 PM GMT
लाल अंगूर है हेल्थ के लिए लाभदायक , किडनी और दिल का रखता है ख़्याल
x

खट्टे-मीठे अंगूर टेस्ट में तो अच्छे लगते ही हैं, सेहत के लिए भी ये बहुत फायदेमंद होते हैं। अंगूर की कई किस्में होती है। इसमें हरा और काला अंगूर तो अधिकांश लोग जानते भी हैं और इनका सेवन भी करते हैं। लेकिन, लाल अंगूर कम ही लोग लेते हैं क्योंकि वो इसके फ़ायदों से अभी तक परिचित नहीं हैं। यह लाल अंगूर हरे और काले अंगूर की तुलना में सेहत के लिए ज्यादा फ़ायदेमंद हैं। लाल अंगूर विटामिन ए, विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम, कॉपर जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है। ये सभी हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं। किडनी के लिए यह काफ़ी फ़ायदेमंद है, इसलिए किडनी मरीज़ों के लिए यह रामबाण औषधि है। इसके अलावा यह हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा साबित होता है। यह याददाश्त और ब्रेन हेल्थ को बेहतर कर अल्जाइमर के खतरे को भी कम करता है। साथ ही यह इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। तो, चलिए आज जानते हैं लाल अंगूर से सेहत को होने वाले फायदे-लाल अंगूर हमारी आंखों की सेहत को बेहतर बनाये रखते हैं। दरअसल, लाल अंगूर ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और आंखों की सूजन को कम करने में करता है। लाल अंगूर के नियमित रूप से सेवन से मोतियाबिंद होने का ख़तरा कम हो जाता है।लाल अंगूर के नियमित सेवन से बीपी कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक एसिड दिल को बीमारियों से बचाते हैं। इससे हृदय की सेहत भी बेहतर रहती है। इससे खून भी साफ़ होता है।लाल अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण किडनी की समस्याओं से बचाने के काम आते हैं। एंटीऑक्सीडेंट खून को साफ़ करते हैं और किडनी की समस्याओं के जोखिम को भी कम करने में मदद करते हैं। कई बार ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण किडनी की बीमारी होने का ख़तरा हो सकता है। ऐसे में लाल अंगूर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके किडनी को हेल्दी रखने में हेल्प करते हैं।लाल अंगूर मौजूद पोटैशियम और फाइबर पाचन को बेहतर रखने में मदद करते हैं. पाचन से जुड़ी समस्या से जूझ रहे लोगों को अपनी डाइट में लाल अंगूर जरूर शामिल करना चाहिए।लाल अंगूर से बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। अपनी डाइट में लाल अंगूर को शामिल करने से शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होने लगता है। इस तरह यह हार्ट को बीमारियों से दूर रखता है।अगर आप बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं तो लाल अंगूर खाने से वेट लॉस करने में हेल्प मिलती है। लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक केमिकल मिलता हैं, जो वजन कम करने के साथ-साथ बॉडी को हेल्दी भी रखता है।

तो, अगर आप भी ये सब फ़ायदे चाहते हैं तो हरे और काले अंगूरों की जगह लाल अंगूर का सेवन शुरू कर दें।

Next Story