- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: स्नैक्स में...
लाइफ स्टाइल
Recipe: स्नैक्स में ट्राई करें फ्राईड चिकन, नोट करें ये टेस्टी रेसिपी
Bharti Sahu 2
10 Sept 2024 12:29 PM IST

x
Recipe: घर पर अचानक कोई मेहमान आ जाए या फिर किटी पार्टी,बर्थडे पार्टी जैसे खास मौके हों तो ये लजीज रेसिपी एकदम परफेक्ट डिश है। फ्राईड चिकन रेसिपी बनने में बेहद है, जिससे आपके समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। तो देर किस बात की आइए जानते जानते हैं कैसे बनाया जाता है रेस्टोरेंट स्टाइल फ्राईड चिकन।
सामग्री Ingredients-
-2 पाउंड कटा चिकन
-1 कप मैदा
-नमक स्वादनुसार
-4 कप तेल
-½ कप बटर मिल्क
-½ टीस्पून पैपरिका
-काली मिर्च आवश्यकतानुसार
रेसिपी-
फ्राईड चिकन बनाने के लिए सबसे पहले एक प्लास्टिक बैग लेकर उसमें मैदा डाल लें। अब मैदे में नमक, काली मिर्च और पैपरिका मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब चिकन को छोटे टुकड़ों में काटकर उसे एक बाउल में बटरमिल्क डालकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद चिकन के टुकड़ों को निकालकर उसे मैदे वाले बाउल में डालकर अच्छी तरह कोट कर लें।
अब कोटेड चिकन पीस को एक ट्रे में रख दें, जब तक उसके ऊपर मैदे के गाढ़ा पेस्ट न बन जाए। अब उन्हें डिश टॉवेल से ढककर अलग रख दें। इसी बीच एक बड़े पैन में तेज आंच पर तेल गर्म करके उसमें कोटेड चिकन के टुकड़ों को 25 मिनट के लिए डीप फ्राई करें। जब चिकन के टुकड़ों का रंग ब्राउन होने लगे तब चिकन को मध्यम आंच पर 30 मिनट के लिए पकाएं।
चिकन के टुकड़ों को क्रिस्पी होने तक पकाएं। चिकन के टुकड़ों से अतिरिक्त तेल निकालने के लिए चिकन को पेपर टॉवेल पर रख दें। आपका फ्राईड चिकन बनकर तैयार है, गर्मागर्म सर्व करें।
Tagsस्नैक्सट्राईफ्राईडचिकन SnacksTryFriedChicken जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





