लाइफ स्टाइल

Recipe:कच्चे आम का मुरब्बा

Bharti Sahu 2
3 Aug 2024 6:59 AM GMT
Recipe:कच्चे आम का मुरब्बा
x
Recipe: यूं तो आम की आवक तब ज्यादा होती है जब गर्मी चरम पर होती है, लेकिन अभी भी ये बाजार में उपलब्ध है। ऐसे में लोग इनका खूब मजा ले रहे हैं। आज हम आपको कच्चे आम (कैरी) का मुरब्बा बनाना बताएंगे। इसे हर कोई बहुत चाव के साथ खाता है। बच्चे को तो इसका स्वाद कुछ ज्यादा ही पसंद होता है। इसे पुरी, पराठा या रोटी के साथ खा सकते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि इसे लंबे समय तक प्रिजर्व किया जा सकता है। यानी आप इसे एक बार बनाकर कई महीनों तक इसके जायके का मजा ले
सकते हैं।
सामग्री Ingredients
1 किलो कच्चा आम
पानी (आम को उबालने के लिए)
4 कप या 800 ग्राम चीनी
2-3 टुकड़े दालचीनी के
20-25 केसर के धागे
4 इलायची (कुटी हुई)
विधि Method
- कच्चा आम का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह से छील लें।
- अब आम को जैसा चाहे वैसे आकार में काट लें।
- अब एक पैन में पानी रखकर उसे उबलने के लिए गैस पर रख दें।
- जब पानी उबल जाए, तो उसमें आम डालकर उसे धीमी आंच में पकने दें।
- जब आम हल्का उबल जाए, तो उसे गैस से
उतारकर
ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- जब आम ठंडा हो जाए, तो उसे एक छलनी से छान लें।
- अब उबले हुए पानी को अलग रख दें।
- आम में चीनी मिलाकर उसे 1 घंटे के लिए ढककर छोड़ दें।
- 1 घंटे के बाद अब एक पैन को गैस पर चढ़ाकर गरम करें।
- जब पैन हल्का गरम हो जाए, तो उसमें आम और चीनी के मिश्रण को डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
- जब चीनी अच्छी तरह से पिघल जाए, तो उसमें दालचीनी, केसर और इलायची डाल दें।
- आम और चीनी अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- जब मुरब्बा हल्का ठंडा हो जाए, तो उसे एयर टाइट डब्बे में रखकर महीनों तक पुरी, पराठा या रोटी के साथ खाएं।
Next Story