- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: मक्के से बनाएं...
लाइफ स्टाइल
Recipe: मक्के से बनाएं टेस्टी पराठा, जाने आसान रेसिपी
Sanjna Verma
3 Aug 2024 3:58 PM IST

x
Recipe रेसिपी: सर्दियों में मक्की की रोटी खूब बनती है। इसका स्वाद भी बढ़िया लगता है। लेकिन मक्की की एक जैसी रोटी खाकर बोर हो गए हैं। तो अब बनाएं मक्के से बने परांठे। मॉर्निंग के लिए ये पराठे बिल्कुल परफेक्ट हैं। इन्हें अचार या चटनी के साथ आसानी से खाया जा सकता है। साथ ही इसे बनाने का तरीका बिल्कुल अलग है और ये फटाफट बनकर रेडी हो जाते हैं। तो चलिए जानें कैसे बनाएं मक्की का पराठा।
मक्की का पराठा बनाने की सामग्री
एक कप मक्की का पराठा
एक कप चने की दाल
बारीक कटा हरा धनिया
बारीक कटा शिमला मिर्च
बारीक कटा प्याज
बारीक कटा हरा मिर्चा दो से तीन
बारीक कटा टमाटर
सफेद तिल दो चम्मच
कलौंजी एक चम्मच
नमक स्वादानुसार
एक चम्मच देसी घी
मक्की का पराठा बनाने की विधि
-सबसे पहले चने की दाल को ग्राइंडर जार में बारीक पाउडर बना लें।
-अब किसी बड़ी प्लेट में चने की दाल का पाउडर लें। इसमे बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी -धनिया, करी हरी मिर्च, सफेद तिल, कलौंजी, नमक स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
-इसमे एक चम्मच देसी घी डालें और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें।
-अब किसी साफ कपड़े को रखें और उसके ऊपर तैयार आटे की गोल लोई रखें।
-हाथों पर जरा सा तेल लगाएं और उंगलियों की मदद से थपथपाकर गोल बड़ा आकार दें।
-तवे को गर्म करें और कपड़े सहित तैयार पराठे को उठाकर तवे पर पलट दें।
-घी लगाकर सेंके और गर्मागर्म लहसुन की चटनी के साथ सर्व करें।
Next Story





