लाइफ स्टाइल

Recipe: व्रत के लिए बनाये ‘शकरकंद की टिक्की’,जानें आसान रेसिपी

Sanjna Verma
18 July 2024 12:29 AM IST
Recipe: व्रत के लिए बनाये ‘शकरकंद की टिक्की’,जानें आसान रेसिपी
x
Recipe: व्रती खाने वाले लोग अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि ऐसा क्या खाएं जो सेहत के लिए भी फायदेमंद हो और भूख भी मिट जाए। ऐसे में आप व्रत के दौरान शकरकंद की टिक्की (Sweet Potato Tikki Recipe) बनाकर खा सकते हैं। आइए जानें कैसे बनाएं शकरकंदी की टिक्की-
सामग्री
शकरकंदी – 3-4
कुट्टू का आटा – 2 बड़े चम्मच
जीरा पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
सेंधा नमक – जरूरत अनुसार
घी – स्वाद अनुसार
हरी मिर्च – 2-3 (कटी हुई)
बनाने की विधि
शकरकंदी की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को साफ कर लें। फिर कुकर में पानी और नमक डालकर इसे उबाल लें।
अब शकरकंद में कुट्टू का आटा, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें। सारे मिश्रण को मिक्स करके डो से लोईयां तैयार कर लें।
अब लोई को एक आकार दें। एक पैन में देसी घी डालकर गर्म करें। जैसे घी गर्म हो जाए तो उसमें टिक्कियाँ डालकर फ्राई कर लें।
जब टिक्की दोनों तरफ से ब्राउन हो जाए तो उसे तवे से उतार दें। आपकी टेस्टी शकरकंद टिक्की बनकर तैयार है।
चाय के साथ गर्मा-गर्म टिक्की का मजा लें।
Next Story