लाइफ स्टाइल

Recipe: घर में बनाये राइस कांजी, पेट को देगा ठंडक

Sanjna Verma
31 July 2024 12:06 PM GMT
Recipe: घर में बनाये राइस कांजी, पेट को देगा ठंडक
x
रेसिपी Recipe: गर्मी जोरों पर है ऐसे में खानपान का ख्याल तो सभी रखते हैं। अब Breakfast में पूड़ी, पराठा जैसी चीजें हैवी लगती है तो इस आसान और गट फ्रैंडली ब्रेकफास्ट को बना सकती हैं। तेल-मसाले और फ्राईड चीजों को छोड़कर ये ब्रेकफास्ट खा सकते हैं। सबसे खास बात कि को भी ये बेहद पसंद है और वो इसे ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। हम बात कर रहे हैं कांजी की। फर्मेंट राइस से तैयार इस कांजी को नाश्ते में खाने से ना केवल पेट सही रहता है बल्कि शरीर को भी ठंडक देता है।
राइस कांजी बनाने की रेसिपी
सबसे पहले आधा कप पके चावलों को किसी मिट्टी के बर्तन में पलट लें।
फिर इसे रातभर के लिए करीब दस से बारह घंटे के लिए ढंककर छोड़ दें।
रातभर में ये चावल फर्मेंट हो जाएगा और इसमे गुड बैक्टीरिया पनपने लगेंगे।
अगले दिन इस चावल को मिक्सर जार में डालें और स्वादानुसार नमक डालकर चिकना पेस्ट तैयार कर लें।
अब इसे किसी बाउल में पलट लें।
घर की फ्रेश दही को अच्छी तरह से Feint लें और चावल के पेस्ट में मिलाएं। दही लगभग एक चौथाई कप लें।
साथ में भुना जीरा, कच्चा प्याज, नमक डालकर मिक्स कर दें।
आप चाहें तो इसके ऊपर एक तड़का भी डाल सकती हैं जो राइस कांजी के स्वाद को बढ़ा देगा।
तड़का लगाने के लिए किसी पैन में थोड़ा सा तेल डालें और उसमे राई, जीरा, उड़द की दाल, करी पत्ता चटकाएं।
अब इस तड़के को तैयार राइस कांजी के ऊपर डालें और खाने का स्वाद लें।
साथ में बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च को भी मिलाएं। इससे स्वाद बढ़ जाएगा।
Next Story