लाइफ स्टाइल

Recipe: इस नए तरीके से मिनटों में बनाये कोफ्ता

Sanjna Verma
1 Aug 2024 11:29 AM GMT
Recipe: इस नए तरीके से मिनटों में बनाये कोफ्ता
x
Recipe रेसिपी: कई लोगों को कोफ्ता बनाना मुश्किल लगता है। कुछ महिलाएं लौकी या गोभी के पकौड़े बनाकर ग्रेवी में डाल देती हैं। लेकिन अगर आपको कोफ्ता बनाने का सही तरीका नहीं पता है तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं। जिनकी मदद से आप लौकी, गोभी या पनीर सभी तरह के कोफ्ते आसानी से बना पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कोफ्ता बनाने के कुछ खास Tips
कोफ्ता बनाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
-लौकी का कोफ्ता बनाते वक्त कच्चे बेसन की बजाय बेसन को भूनकर इस्तेमाल करें। इससे कोफ्ते ज्यादा टेस्टी बनते हैं और आसानी से बंधते हैं।
-पनीर का कोफ्ता बनाते वक्त उबले आलू को साथ में कद्दूकस कर लें। फिर दोनों को मिक्स करके बॉल बनाएं।
-इसकी बाइंडिंग के लिए हमेशा मैदे का इस्तेमाल करें। या फिर कॉर्नस्टार्च भी अच्छा ऑप्शन है।
-पनीर के कोफ्ते तलते समय फटे नहीं इसलिए सूखे मैदा में कोफ्ते को लपेटकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इन्हें तले।
-गोभी का कोफ्ता बनाते समय ध्यान रखे कि गोभी अच्छी तरह से कद्दूकस की हुई हो। साथ ही गोभी में नमक डालकर रख दें। जिससे गोभी पानी छोड़ दे और गोभी को निचोड़कर इस्तेमाल करें।
-सफेद ग्रेवी वाले कोफ्ते बनाने के लिए Binding के समय मैदा का इस्तेमाल करें।
-कोफ्ता बनाने के लिए कच्चे की बजाय भुने बेसन से स्वाद ज्यादा बढ़िया आता है।
-कोफ्ता को तेल में डालते वक्त ध्यान रखे कि तेल ज्यादा तेजी से गर्म ना हो। नहीं तो कोफ्ते अंदर से नहीं पकेंगे और ऊपर से जल जाएंगे। हमेशा मध्यम गर्म आंच पर ही कोफ्तों को तेल में डालें।
Next Story