लाइफ स्टाइल

Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट राजगिरा से बने मसाला पराठा

Sanjna Verma
28 July 2024 1:25 PM GMT
Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट राजगिरा से बने मसाला पराठा
x
Recipe रेसिपी: ऐसे में अगर आपने भी व्रत रखा है, और फलाहारी करते हैं तो राजगीरा का मसाला पराठा खाकर व्रत खोल सकते हैं। ये पराठा दही या फिर चटनी के साथ serve कर सकते हैं। यहां सीखिए इसे बनाने का तरीका
राजगीरा का पराठा बनाने के लिए आपको चाहिए
1 कप राजगिरा का आटा
100 ग्राम पनीर
2 मीडियम उबले हुए आलू
1/2 कप बारीक कटा हरा धनिया
2 बारीक कटी हुई मिर्च
अदरक कसा हुआ
सेंधा नमक स्वादानुसार
1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 कप भूनकर कुटी हुई मूंगफली
2 बड़े चम्मच देसी घी
कैसे तैयार करें पराठा
इस पराठे को बनाने के लिए सबरे पहले परात में आटा लें और फिर इसमें सभी चीजों को मिक्स कर लें। इसे अच्छी तरह से Mix करें। वैसे तो बिना पानी के ही ये आटा लग जाता है। लेकिन अगर ना लगे तो बिल्कुल थोड़ा पानी यूज कर लें। कोशिश करें कि आप पानी यूज ना करें। आटा लगने के बाद हाथों को घी से चिकना कर लें और फिर छोटी-छोटी लोइयां बना लें। अब इन बॉल्स को अपनी हथेलियों के बीच दबाएं और समान रूप से फैलाएं। इन चपटे पराठों को गर्म तवे पर रखें और दोनों तरफ से पकाएं। घी लगाकर अच्छे से सेक लें। अब अपनी पसंद के रायते या चटनी के साथ परोसें।
Next Story