लाइफ स्टाइल

Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट चाइनीज स्टार्टर्स

Bharti Sahu 2
12 Sept 2024 9:03 AM IST
Recipe:अगर आप भी चाइनीज फ़ूड के शौक़ीन है तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन चाइनीज स्टार्टर की रेसिपीज बताने जा रहे हैं जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इस वीकेंड इस रेसिपीज को ज़रूर ट्राई करे|
सामग्री Ingredients
बेबी कॉर्न- 200 ग्राम, ब्रेड चुरा-1/2 कप, कॉर्न फ्लोर-2 चम्मच, मैदा-1/2 कप, लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच, नमक-स्वादानुसार, तेल-1 कप, चाट मसाला-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
Method of making
सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और कॉर्न फ्लोर के साथ एक कप पानी को डालकर घोल तैयार कर लें।
इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
इधर एक कढ़ाही में तेल को डालकर गर्म होने के लिए रख दें।(अंडा भुर्जी)
अब बेबी कॉर्न को घोल में डिप करें और ब्रेड चुरा में लपेटकर गर्म तेल में डीप फ्राई करें।
इसके बाद किसी प्लेट में निकालकर चाट मसाला या काला नमक को डालकर सर्व करें।
Next Story