लाइफ स्टाइल

Recipe: मूली के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट भुजिया

Bharti Sahu 2
26 Nov 2024 10:50 AM IST
Recipe: मूली के पत्तों  से बनाएं स्वादिष्ट भुजिया
x
Recipe: मूली के पत्तों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। मूली के पत्तों को फेंकने की बजाय आप इनसे टस्टी भुजिया बना सकते हैं। आइये जानते हैं मूली के पत्तों की भुजिया बनाने की आसान रेसिपी।
पहला स्टेप- मूली के पत्तों की भुजिया बनाने के लिए आप सबसे पहले मूली को अलग कर लें और बारीक टुकड़ों में काट लें। अब मूली के पत्तों को बारीक साग की तरह काट लें और अच्छी तरह पानी से धो लें।
दूसरा स्टेप- अब मूली और उसके पत्तो को थोड़ा पानी डालकर भाप लगा लें। ध्यान रहे आपको मूली को ज्यादा उबलना नहीं है बस हल्का गलाना है। ठंडा होने के बाद मूली और उसके पत्तों को टाइट निचोड़ दें जिससे सारा पानी निकल जाए।
तीसरा स्टेप- अब एक कड़ाही या पैन लें। उसमें सरसों का तेल डालें जैसे किसी सब्जी को बनाने के लिए डालते हैं। तेल में हींग, जीरा डालें। अब इसमें 4-5 कली लहसुन बारीक कटा, 2 हरी मिर्च बारीक कटी डालकर भून लें। अब तेल में हल्दी, धनिया पाउडर नमक मिलाएं।
चौथा स्टेप- अब तेल मसाले में मूली और उसके पत्तों को डालकर मिक्स कर लें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और ढ़ककर थोड़ी देर तक पकाएं। जब मूली के पत्ते और मूली पूरी तरह से पक जाएं और मसाले में मिक्स हो जाएं तो गैस बंद कर दें।
पांचवां स्टेप- तैयार है मूली के पत्तों की स्वादिष्ट भुजिया। आप इसे किसी भी दाल के साथ खा सकते हैं। मूली के पत्तों की भुजिया पेट के कीड़े भी खत्म कर देती है। इसे खाने से शरीर को कई जरूरी विटामिन मिलते हैं। आप हफ्ते में 1-2 बार मूली के पत्तों की भुजिया बनाकर जरूर खाएं।
Next Story