लाइफ स्टाइल

Recipe: बेसन के पेड़े से करें बप्पा को खुश

Bharti Sahu 2
4 Sep 2024 12:49 AM GMT
Recipe: बेसन के पेड़े से करें बप्पा को खुश
x
Recipe: बप्पा को यह भोग जरूर पसंद आएगा। इसका टेस्ट हर दिल अजीज है यानी जो भी इसे खाएगा वह तारीफ करता रह जाएगा। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। इसे तैयार करने में 30 से 40 मिनट ही लगेंगे। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं होती। अन्य शुभ अवसर पर भी आप यह मिठाई बनाकर सबका मुंह मीठा करा सकते हैं।
सामग्री Ingredients
1 कप बेसन
1/4 कप मिल्क पाउडर
1 कप दूध
आधा कप घी
आधा कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
3/4 कप पिसी चीनी
विधि Recipe
- सबसे पहले एक पैन लें। इसमें घी गरम करें। घी पिघलने के बाद इसमें बेसन डालें। इसे धीमी आंच पर पकाएं।
- बेसन को चलाते हुए अच्छे से भून लें। इसे लगातार चलाते रहें ताकी बेसन जले नहीं। 15 मिनट के बाद इसमें खुशबू आने लगेगी।
- इसके बाद इसमें एक चम्मच घी डालें। इसे अच्छे से मिलाएं। 2 से 3 मिनट पकाएं। अब इस पैन में मिल्क पाउडर और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।
- इन सारी सामग्री को अच्छे से मिलाएं। इसे दो मिनट तक चलाते रहें। इसे अच्छे से भूनें। एक बढ़िया मिश्रण बनकर तैयार हो जाएगा।
- अब इस पैन में दूध डालें। इसे अच्छे से फेंट लें। इस मिश्रण को बनाने के लिए इसे लगातार चलाएं ताकी इसमें कोई गांठ न पड़े।
- इसे 2 से 3 मिनट तक अच्छे से भून लें। जब तक ये मिश्रण किनारे न छोड़ दे। अब पैन में पिसी हुई चीनी डालें, जब तक ये पूरी तरह घुल न जाए।
- इसमें 1-2 चम्मच घी डालें। इन सारी चीजों को अच्छे से मिला लें। जब मिश्रण तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें। पेड़े का मिश्रण तैयार है।
- थोड़ी देर मिश्रण को ठंडा होने दें। अब थोड़ा–थोड़ा मिश्रण लेकर बॉल्स बना लें। पेड़े का आकार देने के लिए इसे चपटा करें। इस मिश्रण से सारे पेड़े बना लें।
Next Story