लाइफ स्टाइल

RECIPE: बनाए अमिया-पुदीने की टेस्टी चटनी, जानें रेसिपी

Tulsi Rao
28 Jun 2022 10:26 AM GMT
RECIPE: बनाए अमिया-पुदीने की टेस्टी चटनी, जानें रेसिपी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों पुदीना ज्यादातर घरों में आता है। इसको लोग कई तरह से इस्तेमाल करते हैं। पुदीना खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है यह पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। इसमें विटामिन ए, फाइबर्स, मैग्नीज, फोलेट और आयरन होता है। धनिया की तरह पुदीने की चटनी काफी टेस्टी बनती है। अगर आप इसमें अमिया मिलाकर बनाएं तो इसका टेस्ट और बढ़ जाएगा। यह चटनी पेट के लिए काफी अच्छी होती है। आप दाल-चावल, सब्जी-पराठा, रोटी के साथ इस चटनी को का सकते हैं। आप चाहें तो दही में मिलाकर इसका रायता भी बना सकते हैं। यहां सीख लें झटपट बनने वाली रेसिपी।

सामग्री
पुदीने की चटनी बनाने के लिए आपको चाहिए फ्रेश पुदीना, अमिया, जीरा, हरी मिर्च, काला नमक, सफेद नमक। आप चाहें तो इसमें हरा धनिया भी मिला सकते हैं।
विधि
पुदीने पहले अच्छी तरह धो लें। चटनी को पकाकर नहीं खाते तो इसकी सामग्री को अच्छी तरह धोना जरूरी है ताकि सारी गंदगी निकल जाए। अब पुदीने के ठंडल को काट लें ताकि पीसने में आसानी रहे। कच्चे आम को भी धोकर छील लें और छोटे टुकडों में काट लें। ध्यान रखें कि अमिया आपको खट्टेपन के लिए डालनी है। चटनी में इसके कुछ टुकड़े ही डालें वर्ना चटनी ज्यादा खट्टी हो जाएगी। मिर्च को धोकर काट लें। अब मिक्सर में पुदीना, मिर्च, थोड़ी धनिया पत्ती, सफेद नमक, काला नमक, जीरा लेकर इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पीस लें। आपकी पुदीने-आम की चटनी तैयार है। अगर आपको चटनी में थोड़ी मिठास पसंद है तो पीसते वक्त थोड़ी सी चीनी भी मिला सकते हैं। आपकी चटनी खट्टी-मीठी बनेगी। आप इसे छाछ में मिलाकर रायते की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


Next Story