लाइफ स्टाइल

Recipe: 10 मिनट में बनाएं लाजवाब बेक्ड मैकरोनी

Bharti Sahu 2
2 Oct 2024 9:33 AM IST
Recipe: 10 मिनट में बनाएं लाजवाब बेक्ड मैकरोनी
x
Recipe: बच्चों के लिए अगर आप कुछ जल्दी, आसान और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो बेक्ड मैकरोनी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं और इसका स्वाद बच्चों को बेहद पसंद आएगा। क्रीमी पास्ता, चीज और स्वादिष्ट सॉस का मेल इसे और भी लाजवाब बना देता है।
बेक्ड मैकरोनी
सामग्री
2 कप- मैकरोनी
1 कप- मोजेरेला चीज (कद्दूकस किया हुआ)
आधा कप चेडर चीज (कद्दूकस किया हुआ)
आधा कप- दूध
2 चम्मच- मक्खन
1 चम्मच- मैदा
आधा छोटा चम्मच- काली मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच- लाल मिर्च फ्लेक्स
1 चम्मच- ऑरिगेनो या मिक्स हर्ब्स
आधा छोटा चम्मच- नमक
आधा कप- ब्रेड क्रम्ब्स
विधि
सबसे पहले मैकरोनी को उबाल लें। फिर इसे छानकर अलग-अलग करके रख लें, ताकि यह आसानी सूख जाए।
फिर एक पैन में मक्खन को गर्म करें। मक्खन पिघलने के बाद, उसमें मैदा डालें और लगातार चलाते हुए हल्का भूरा होने तक पकाएं।
अब इसमें दूध डालें और अच्छी तरह से मिलाएं, ताकि कोई गांठ न बने। सॉस को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं।
सॉस गाढ़ी हो जाए, तो इसमें मोजेरेला और चेडर चीज डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
उबली हुई मैकरोनी को तैयार चीज सॉस में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं, ताकि मैकरोनी सॉस में अच्छी तरह से लिपट जाए
इसे पहले से गर्म किए हुए ओवन में 180°C पर 10 मिनट के लिए बेक करें या जब तक ऊपर से चीज सुनहरी न हो जाए।
ओवन से निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें और फिर बच्चों को सर्व करें।
Next Story