- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Recipe: सोया चाप खाना...
लाइफ स्टाइल
Recipe: सोया चाप खाना पसंद है तो घर पर इसे बनाने की आसान रेसिपी जान लें
Anurag
5 Jun 2025 8:37 AM IST

x
Recipe: सोया चाप स्टिक बाजार से लाकर उसकी डिश बनाई जाती है. लेकिन यह फ्रेश है या नहीं इसके बारे में किसी को नहीं पता होता है. इसलिए आप सोया स्टिक को घर पर भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में|
जरूरी सामग्री:
सोया चाप स्टिक घर पर बनाने के लिए आपको चाहिए होगा 1 कप भिगोए हुए सोयाबीन, 1 कप सोया नगेट्स उबले हुए, 1 कप मैदा, 3 टी स्पून, 1/4 कॉर्न फ्लोर और जरूरत के मुताबिक नमक|
ऐसे बनाएं:
सोया चाप स्टिक बनाने के लिए सबसे पहले तो सोयाबीन लें और उसे साफ कर लें. उसे रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें. अगले दिन सुबह पानी से निकाले और उसे एक बार फिर साफ पानी से धो लें. अब उसे मिक्सी में डालकर पीस लें. अब इसके बाद सोया नगेट्स लें और उन्हें उबालें. अब इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें. इसके बाद इस भी मिक्सकर जार में डालकर पीस लें|
अब एक मिक्सी में पिसा हुआ सोया नगेट्स और सोयाबीन डालकर दोनों को अच्छी तरह से पीस लें. अब इस मिश्रण में बेसन, कॉर्न फ्लोर, मैदा और जरूरत के मुताबिक नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें और इसका सख्त आटा गूंथ लें. अब इसकी लोइयां बनाकर इससे रोटी बेलें और इसे लंबाई में काट लें. इसके बाद आइसक्रीम स्टिक लें और इसपर लपेटकर रखें|
अब एक पतीला या बड़ा बर्तन लें. उसमें पानी डालकर गर्म करें. जब पानी उबलना शुरू हो जाए, तो उसमें तैयार की गई सोया चाप स्टिक्स डालें और पकाएं, जब कि स्टार्स अपने आप पानी के ऊपर आने लगे. अब इसे पानी से बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रखें. लीजिए बनकर तैयार है सोया चाप स्टिक्स. इससे आप सोया चाप मसाला और कुरकुरे सोया चाप अलग-अलग तरह से इसे आप डिश बना सकते हैं. घर पर बनी ये सोया चाप स्टिक बाजार के मुताबिक ज्यादा फायदेमंद रहेगी|
Tagsसोया चापSoya chaapजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





