लाइफ स्टाइल

Recipe: लहसुन लाल मिर्च वाला दही तड़का

Bharti Sahu 2
22 Aug 2024 10:34 AM IST
Recipe: लहसुन लाल मिर्च वाला दही तड़का
x
Recipe: लहसुन और लाल मिर्च का फ्लेवर दही तड़का के स्वाद को और भी मजेदार बना देता है। आप रोटी के साथ भी दही तड़का खा सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है जानिए कैसे बनाते हैं दही तड़का और उसमें क्या पड़ता है।
दही तड़का तैयार करने के लिए आपको ताजा दही लेनी है आप जितना बनाना चाहें उतनी दही लें। दही को चम्मच की मदद से हल्का फेंट लें।
अब कड़ाही या पैन में 1 चम्मच सरसों का तेल डालें। तेल गर्म होने के बाद 1 पिंच हींग और जीरा ड़ालें। इसमें 3-4 लंबी कटी हुई हरी मिर्च डाल दें। इसमें 5-6 करी पत्ता काटकर डाल दें। इसमें 1 बारीक कटा प्याज भी डाल दें।
अब 6-7 कली लहसुन और 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर को कूट लें। आपको इन्हें तब तक कूटना है जब तक कि ये चटनी जैसी न बन जाए। अब इसे भी छौंक वाले मसाले में मिला दें। हल्का भून लें।
अब आधा छोटी चम्मच हल्की, 1 पिंच धनिया पाउडर और फिर ब्लैंड की हुई दही को मिला दें। अब इसे चलाते रहें और फिर नमक मिला दें। 2-3 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें। ऊपर से थोड़ा हरी धनिया डाल दें।
तैयार है सुपर टेस्टी और स्पाइसी दही तड़का, इसे आप प्लेन चावल या फिर रोटी के साथ खाएं। आपको किसी दूसरी सब्जी की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक बार इस स्टाइल में बना दही तड़का जरूर ट्राई करें।
Next Story