लाइफ स्टाइल

Recipe: लाल साग बनाने के लिए अपनाये ये टिप्स

Sanjna Verma
26 Aug 2024 5:45 PM GMT
Recipe: लाल साग बनाने के लिए अपनाये ये टिप्स
x
Recipe रेसिपी: लाल साग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। लाल साग को चौलाई भी कहते हैं। चौलाई लाल और हरे दो रंग में आती है। ऐसे में व्रती महिलाएं इस सब्जी को प्रसाद में खाती है। लाल साग बनाते वक्त कुछ खास बातों का ध्यान रखेंगी तो ये साग काफी टेस्टी बनता है और हर किसी को पसंद आएगा। तो चलिए जानें लाल साग बनाते वक्त किन बातों का ध्यान रखें।
लाल साग बनाने के कुकिंग टिप्स
-साग बनाने से पहले उसे अच्छी तरह से कई बार पानी में धोएं। जिससे कि पत्तियों पर लगी मिट्टी बिल्कुल साफ हो जाए। नहीं तो अक्सर साग खाते वक्त मिट्टी आ जाती है।
-कड़ी डंठल को निकालकर केवल मुलायम पत्ते और डंठल ही लें। इससे साग ज्यादा स्वादिष्ट बनता है।
-साग में तड़का लगाने के लिए लाल मिर्च का इस्तेमाल करें। इससे स्वाद बढ़ जाता है।
-साग को पकाते वक्त गैस की फ्लेम को पहले तेज फिर धीमी कर दें। जिससे साग पूरी तरह से पक जाए।
-साग पकाने के सबसे आखिर में गैस की Flameको बंद कर दें और नींबू का रस डाल दें। ये साग के स्वाद को बढ़ा देते हैं।
-लाल साग पकाते वक्त नमक बहुत थोड़ी मात्रा में डालें। नहीं तो पत्तियों के गल जाने पर नमक ज्यादा हो जाने का चांस रहता है।
इस रेसिपी से बनाएं लाल साग
-सबसे पहले लाल साग को थोकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
-अब किसी मोटे तले की कड़ाही या पैन में सरसों का तेल गर्म करें और इसमे जीरा डालें।
साथ में हींग, साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाएं।
-तड़का लगाने के बाद कटी हुई लाल साग डालें और तेज फ्लेम पर मसालों के साथ साग को मिक्स करें।
-गैस की फ्लेम धीमी करें और साग को ढंक दें। जब ये पक जाए तो गैस बंद कर दें और ढक्कन हटा दें।
-लाल साग के ऊपर से भी तड़का लगाएं। तड़का लगाने के लिए सूखी लाल मिर्च, राई और तिल का इस्तेमाल करें। सबसे आखिर में नींबू का रस डालकर इस साग का स्वाद बढ़ा लें।
Next Story