लाइफ स्टाइल

Recipe: देसी घी और बेसन से बन जाते हैं इतने टेस्टी लड्डू

Bharti Sahu 2
11 Aug 2024 3:28 AM GMT
Recipe:  देसी घी और बेसन से बन जाते हैं इतने टेस्टी लड्डू
x
Recipe: बाजार में मिलने वाली ज्यादातर चीजों में भारी मिलावट होती है। खासतौर से मिठाईयों में मिलावट की खबरें खूब आती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप घर में बेसन के लड्डू बना लें। देसी घी से बने बेसन के लड्डू इतने टेस्टी लगते हैं कि एक-दो खाने के बाद भी आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। जानिए जैसे बनाएं बेसन के लड्डू और क्या है बेसन के देसी घी वाले लड्डू की रेसिपी
बेसन के लड्डू के लिए सामग्री Ingredients for gram flour laddus:
बेसन- 1 किलो
बूरी- 1 किलो
घी- 700 से 800 ग्राम
सूजी- 7-8 बड़े चम्मच
बेसन मोटा हो तो सूजी न डालें
अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स
बेसन के लड्डू की आसान रेसिपी Easy recipe for gram flour laddus
बेसन के लड्डू बनाने के लिए एक भारी तली की कड़ाही लें और उसमें घी डालकर गर्म होने दें। घी के पिघलते ही बेसन डाल दें। अब बेसन को लगातार चलाते हुए भूनना है। शुरुआत में गैस की फ्लेम तेज रखें और फिर बेसन को चलाते हुए गैस मीडियम फ्लेम पर कर लें।
बेसन जैसे जैसे भुनता जाएगा पतला होता जाएगा। बेसन को ब्राउन होने तक अच्छी तरह से भूनना है। इस दौरान गैस की फ्लेम मीडियम ही रहने दें क्योंकि तेज गैस पर बेसन जलने लगता है।
बेसन जब भुन जाएगा तो खुशबू आने लगेगी और घी अलग छोड़ने लगेगा। बेसन काफी फूलने लगेगा। जब ऐसा होने लगे तो गैस बंद कर दें और कड़ाही में पड़े बेसन को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नीचे से जले नहीं। आप इसे किसी दूसरे बर्तन में भी निकाल सकते हैं। इससे बेसन जल्दी ठंडा हो जाएगा।
अब एक पैन में 2 चम्मच घी डालकर सूजो को भी भून लें और बेसन में मिला दें। जब भुना हुआ बेसन ठंडा हो जाए तो बूरा डाल कर मिक्स करें। ध्यान रखें अगर गर्म बेसन में बूरा मिलाया तो ये पतला हो जाएगा। बूरा में कई बार गांठ होती हैं तो इसे छानकर ही डालें।
अगर कोई ड्राई फ्रूट्स बेसन के लड्डू में मिक्स करना चाहते हैं तो इसके लिए मेवा को काट लें और फिर तैयार मिश्रण में मिला लें। सारी चीजों को हाथों से अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब लोई के आकार जितना लेकर गोल बनाएं। इसे लड्डू की तरह शेप दें।
स्टेप 6- सारे बेसन के लड्डू इसी तरह से तैयार करके रख लें। आप इन्हें 1-2 घंटे के बाद किसी कांच या स्टील के बर्तन में रख दें। बेसन के देसी घी से बने लड्डू 10-15 दिन तक भी खराब नहीं होते हैं। जब मीठा खाने का जी चाहे लड्डू खा सकते हैं। त्योहार पर भी आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।
Next Story