लाइफ स्टाइल

Recipe: बचे हुए चावलों का मजेदार नाश्ता

Bharti Sahu 2
29 Nov 2024 2:24 AM GMT
Recipe:  बचे हुए चावलों का मजेदार नाश्ता
x
Recipe: संडे का दिन छुट्टी का होता है। उसे हमें हर कोई आराम से उठता है और कुछ टेस्टी खाने के बारे में सोचता है। इसकी वजह से ज्यादातर घरों में ब्रेकफास्ट में कुछ अलग ही तरह के खाने बन रहे होते हैं। किसी को सैंडविच खाना पसंद होता है, तो कोई सोचता है ब्रेकफास्ट ऐसा बना जिसे खाने के बाद दोपहर में खाना न खाना पड़े। ऐसे में आप रात के बचे चावल का इस्तेमाल करके परांठा बना सकती हैं। यह बनने के बाद अच्छा लगता है। साथ ही, इसका टेस्ट सबसे अलग होता है। इसे खाने के बाद आप आलू और प्याज के पराठे खाना भूल जाएंगे। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह से पराठा बनाएं।
सामग्री
चावल- 1 कप
हरी मिर्च- 2
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
बारीक कटा हुआ धनिया
नमक- स्वादानुसार
आटा- 1 कप
तेल
Step 1 :
इसके लिए आपको चावल फ्रिज में से निकालकर 30 मिनट के लिए बाहर रखने हैं, ताकि यह नॉर्मल टेंपरेचर पर आ जाए।
Step 2 :
इसके बाद इसमें मिर्च, हल्दी, नमक, जीरा पाउडर, धनिया और मिर्च डालना है।
Step 3 :
इसके बाद इसे अलग रख दें, और आटे को अच्छे से गूथ ले।
Step 4 :
इस पराठा बनाने की एक लोई बनाएं और सूखे आटे के साथ इसके बेल लें।
Step 5 :
अब इसमें पराठे की फिलिंग को डालें और फिर से उसके लड्डू बना लें।
Step 6 :
अब इसे बेल कर तंवा सेकने के लिए रखें।
Step 7 :
इसके बाद इसमें ऑयल लगाकर अच्छे से सेक लें।
Step 8 :
इसे हल्का ब्राउन होने दें। फिर इसे प्लेट में निकाल लें।
Step 9 :
इस पराठे को खाने के लिए आप एक कटोरी दही और साथ में हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Next Story