लाइफ स्टाइल

Recipe: नारियल की खीर, खाकर हर कोई करेगा तारीफ

Bharti Sahu 2
6 Aug 2024 11:47 AM IST
Recipe:  नारियल की खीर, खाकर हर कोई करेगा तारीफ
x
Recipe: आप खास मौके परे नारियल की खीर बना सकते हैं। यहां देखिए इसे बनाने का तरीका।
नारियल की खीर बनाने के लिए आपको चाहिए-
- 100 ग्राम चावल
- 3 टिन नारियल का दूध
- 1 टिन मिल्कमेड
- 200 ग्राम खोया
- 1 चम्मच सौंफ पाउडर
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
- कुछ केसर के रेशे
- एक मुट्ठी पिस्ता, अखरोट
- स्वादानुसार चीनी या गुड़
नारियल की खीर कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल को करीब 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें फिर नारियल का दूध, मिल्कमेड, चीनी, केसर और खोया को मिलाएं। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें दालचीनी, इलायची और सौंफ पाउडर डालकर उबाल लें। जब दूध अच्छे से पक जाए तो उसमें चावल मिलाएं। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर पैन में घी डालें और उसमें पिस्ता और अखरोट डालें, दोनों को सेक कर एक तरफ रख लें। जब ये दोनों चीजें ठंडी हो जाएं तो मेवा को दरदरा पीस लें। अब खीर में इस पाउडर को मिलाएं और सर्व करें।
Next Story