लाइफ स्टाइल

Recipe: ब्रेकफास्ट की टेंशन होगी खत्म, ट्राई करें ये हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपीज

Bharti Sahu 2
2 July 2024 12:09 PM IST
Recipe: ब्रेकफास्ट की टेंशन होगी खत्म, ट्राई करें ये हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपीज
x
Recipe: हर दिन की शुरुआत अगर हेल्दी नाश्ते के साथ होती है, तो यह न केवल आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होता है, बल्कि पूरे दिन एनर्जी से भरपूर भी रखता है। इसका कारण है कि सुबह का ब्रेकफास्ट दिन का सबसे पहला और महत्वपूर्ण मील माना जाता है, जो आपको पूरे दिन एनर्जी से भरा रखता है। साथ ही, यह वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है। बहुत ही हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन हैं, जिन्हें आप हफ्ते के सातों दिन खा सकते हैं और एक ही तरह के ब्रेकफास्ट बनाने से बच सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ ब्रेकफास्ट रेसिपी के बारे में।
ढोकला Dhokla : ढोकले को बेसन, (चने के दाल के आटे), नमक, हल्दी और मसालों के साथ उबालकर तैयार किया जाता है। यह फाइबर, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक, फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर एक बहुत ही टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट है।
मूंगदाल चीला Moong Dal Cheela : प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल को पीसकर मूंगदाल चीला तैयार करें। इसे बनाने के लिए मूंगदाल के बैटर को नॉन स्टिक तवे पर फैलाएं और दोनों तरफ सुनहरा होने तक पकाएं और इसे धनिया पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।
दलियाDaliya: दलिया को मीठा और नमकीन दोनों तरह से तैयार किया जाता है। मीठा दलिया दूध में पकाकर और नमकीन दलिया कटे हुए प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, हरी सब्जियों को हल्का फ्राई करके नमक और पानी डालकर तैयार करें
Next Story