लाइफ स्टाइल

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ने के प्रमुख कारण

Kajal Dubey
16 Dec 2022 4:18 AM GMT
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ने के प्रमुख कारण
x
रायपुर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के चलते अब इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग के साथ बिक्री बढ़ने लगी है। इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री में खासी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2021 से तुलना किया जाए तो इस वर्ष इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री ढाई गुना बढ़ी है। ई रिक्शा की बिक्री में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2018 से 2021 तक प्रदेश में लगभग 2,500 ई रिक्शा की बिक्री हुई थी। इस वर्ष नवंबर तक 1,400 से अधिक ई रिक्शा की बिक्री हुई।
जानकारी के अनुसार तीनपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर 25 हजार रुपये और चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर डेढ़ लाख रुपये की सब्सिडी मिल रही है।
इन दिनों टाटा, सिट्रान, हुंडई, किया मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारें आ रही हैं। पिछले वर्ष तक इनकी मांग न के बराबर थी, लेकिन इस वर्ष त्योहारी सीजन में मांग बढ़ी। इलेक्ट्रिक कारों की कीमत आठ लाख से 50 लाख तक है।
Next Story