लाइफ स्टाइल

पाचन तंत्र पर पढ़ता है बुरा असर, पालक के साथ इन 3 चीजों का सेवन

Ritisha Jaiswal
11 Nov 2021 2:10 PM GMT
पाचन तंत्र पर पढ़ता है बुरा असर, पालक के साथ इन 3 चीजों का सेवन
x
सर्दियां शुरू होते ही बाजार में हरा हरा ताजा पालक दिखने लगता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सर्दियां शुरू होते ही बाजार में हरा हरा ताजा पालक दिखने लगता है। पालक स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा सुपरफूड माना जाता है। इसमें उच्च मात्रा में विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी 2, सी, ई, के, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, जस्ता, सेलेनियम, प्रोटीन और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। अपनी डाइट में इसे शामिल करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों से भी बचाव होगा। जहां एक ओर इसके बेहतरीन फायदे हैं। वहीं कुछ चीजों के साथ इसका सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता है। जानिए आयुर्वेद के अनुसार पालक का सेवन किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए।

तिल
तिल और पालक सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। इससे आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है, जिसके कारण आपको डायरिया होने का खतरा बढ़ जाता है।
पनीर
हालांकि पालक पनीर को भारत में बहुत ही चाव के साथ खाया जाता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन आपके पेट के लिए अच्छा नहीं होगा। दरअसल पालक में अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है। वहीं दूसरी ओर दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में जब दोनों मिल जाते हैं तो यह आपस में रिएक्शन करने लगते हैं, जिसके कारण एक दूसरे के पोषक तत्वों की मात्रा कम कर देते हैं और पाचन पर असर पड़ता है।
दूध
कहा जाता है कि दूध में मौजूद कैल्शियम और पालक में ऑक्सालिक एसिड के संयोजन से कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल बन सकते हैं, जिससे किडनी ब्लॉकेज हो सकती है। बता दें कि ऑक्सालेट्स ये छोटे यौगिक हैं जो कैल्शियम के साथ मिलते हैं और इसे अवशोषित होने से रोकते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार दूध और पालक का मिश्रण मौसम बदलने पर होने वाले कफ को दूर करने में मदद करता है। हालांकि इसका सेवनकम मात्रा में ही करना चाहिए यानी 1/2 कप दूध और 2-3 पालक के पत्ते ही खाएं


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story