- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- स्किन के लिए फायदेमंद...

x
गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए कच्चा प्याज खाना फायदेमंद माना जाता है। जी हां ऐसा माना जाता है कि कच्चे प्याज के पोषक तत्व गर्मी में चलने वाली लू और डिहाइड्रेशन से बचाव करने में मदद करते हैं। साथ ही गर्मी के दिनों में कच्चे प्याज का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि कच्चा प्याज सल्फर, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन सी से भरपूर होता होता है। इसके अलावा प्याज में कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो इस लेख के जरिए जानते हैं कि गर्मी में कच्चा प्याज खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
गर्मी में कच्चा प्याज खाने के 7 फायदे-Benefits Of Eating Raw Onion In Summer In Hindi
लू से होता है बचाव
गर्मी के दिनों में धूप या लू (Loo) लगने की वजह से आप बीमारी पड़ सकते हैं, ऐसे में अगर आप कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से लू से बचाव होता है।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर
गर्मी के दिनों में पाचन (Digestion) से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
शरीर को मिलती है ठंडक
गर्मी के दिनों में कच्चे प्याज का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। क्योंकि प्याज की तासीर ठंडी होती है। जिसकी वजह से कई बीमारियों से बचाव होता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों को खुजली, रैशेज जैसी स्किन से जुड़ी (Skin Problems) समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप रोजाना कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल
हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगियों के लिए कच्चे प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कच्चे प्याज में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।
कैंसर से होता है बचाव
कैंसर से बचाव के लिए कच्चे प्याज का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कच्चे प्याज में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story