लाइफ स्टाइल

सेहत और त्वचा के लिए फायदेमंद है कच्चा दूध, जानें सेवन करने के अन्य फायदे

Tulsi Rao
2 Sept 2022 4:21 PM IST
सेहत और त्वचा के लिए फायदेमंद है कच्चा दूध, जानें सेवन करने के अन्य फायदे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।सेहत के लिए दूध पीना कितना फायदेमंद है ये तो हम सभी जानते हैं। आमतौर पर हम दूध को उबाल कर पीते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कच्चा दूध पीने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, पौटेशियम, प्रोटीन, मिनरल आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। रोजाना कच्चे दूध का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। इतना ही नहीं त्वचा के लिए भी कच्चा दूध फायदेमंद माना जाता है। आज के इस लेख में हम आपको कच्चे दूध के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं -

पाचन तंत्र दुरुस्त रखे

कच्चे दूध का सेवन पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें ऐसे बैक्टीरिया पर जाते हैं जो पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करते हैं। कच्चे दूध का सेवन करने से पेट में एसिडिटी, जलन आदि समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

हड्डियां मजबूत बनाए

हड्डियों के लिए भी कच्चे दूध का सेवन लाभकारी माना जाता है। उबले दूध के मुकाबले कच्चे दूध में अधिक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। कच्चे दूध में कैल्शियम के मात्र अधिक होती है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखे

कच्चे दूध का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो केसीन से बनता है। इससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

त्वचा के लिए भी कच्चा दूध बहुत फायदेमंद माना जाता हाई। इसमें रेटिनॉल नामक तत्व मौजूद होता है जो चेहरे की रंगत को निखारने में मदद करता है। इसके अलावा चेहरे पर कच्चा दूध लगाने से दाग धब्बे और फाइन लाइंस से छुटकारा मिलता है।

न्यूज़ क्रेडिट: prabhasakshi

Next Story