लाइफ स्टाइल

गर्मियों का बेहतरीन आहार बनता हैं कच्चा आम, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी

SANTOSI TANDI
7 Jun 2023 10:49 AM GMT
गर्मियों का बेहतरीन आहार बनता हैं कच्चा आम, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी
x
स्वाद के साथ मिलेगी सेहत भी
गर्मी के मौसम का इंतजार ही ज्यादातर लोग आम खाने के लिए करते हैं, फिर चाहे आम कच्चा हो या पका हो, दोनों ही खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं कच्चे आम की जिसका सेवन रायते से लेकर चटनी व आम पन्ना आदि बनाकर किया जाता हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं। सेहत के लिए कच्चे आम के फायदे की बात करें, तो इसका सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव और उनके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह कच्चा आम सेहत बनाने का काम करता हैं। आइये जानते है...
शरीर को करता हैं हाइड्रेट
ग्रीष्मकाल में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए कच्चे आम खाना एक अच्छा विचार है। कच्चा आम सोडियम क्लोराइड, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन से भरपूर है, जो गर्मियों में पसीने से खो जाने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से भरने में मदद करता है। यह सिर्फ थकान दूर करता है, बल्कि आपको ऊर्जावान भी बनाता है।
एसिडिटी की समस्या से दिलाए निजात
गर्मियों में मसालेदार भोजन खाने से अक्सर एसिडिटी होती है। काले नमक के साथ कच्चे आम का सेवन करें अगर आप भी ऐसिडिटी से पीड़ित हैं। इससे भोजन जल्दी पचेगा और पेट में गैस नहीं बनेगी। कच्चा आम खाने से वजन भी कम सकते हैं। इसलिए अगर आपका पेट बढ़ रहा है तो कच्चे आम का सेवन करें। कुछ दिनों बाद शरीर में बदलाव दिखने लगेगा।
शुगर लेवल को करता है कंट्रोल
बाकी फलों की तुलना में कच्चे आम में नेचुरल शुगर की मात्रा बहुत कम होती है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
कब्ज की समस्या से दिलाए राहत
कच्चे आम के सेवन से कब्ज सहित पेट की कई अन्य समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट की समस्याओं से लड़ने में मदद करते है। आम में पाए जाने वाले मैंगिफरिन नामक कंपाउंड में लैक्सेटिव गुण होता है, जो मल को आसानी से बाहर निकालने का काम करता हैं।
लिवर के लिए फायदेमंद
आम का उपयोग लिवर के स्वास्थ्य के लिए भी किया जा सकता है। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, मोटापे के कारण कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है, जिसमें लिवर की समस्या भी शामिल है। वहीं, आम का सेवन लिवर की समस्या का कारण बनने वाले मोटापा को नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा, एक अन्य शोध में पाया गया कि आम का उपयोग लिवर डिसऑर्डर को कुछ हद तक नियंत्रित करने में मददगार हो सकता है। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि लिवर स्वास्थ्य को बनाए रखने में कच्चा आम कुछ हद तक फायदेमंद हो सकता है।
हड्डियां मजबूत बनाए
कच्चा आम खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दरअसल, यह विटामिन सी से भरपूर है, जो कोलेजन बनाने में मदद करता है। साथ ही, यह कनेक्टिव टिश्यू को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए, अगर आप कच्चे आम को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो इससे आपकी हड्डियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
कैंसर के खतरे को करता है कम
कच्चे आम में मौजूद पॉलीफेनोल्स की वजह से यह फल कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी लड़ सकता है। कच्चे आम में एंटी-कैंसर गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, पॉलीफेनोल्स अलग-अलग कैंसर सेल्स को पैदा होने से रोकते हैं, जैसे- ल्यूकेमिया, कोलन, फेफड़े, प्रोस्टेट और ब्रेस्ट का कैंसर।
गर्भावस्था में है फायदेमंद
कच्चे आम के सेवन से एंटीऑक्सीडेंट की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही यह अल्सर की समस्या में भी फायदेमंद हो सकता है। कच्चे आम में मौजूदा टैनिन, अल्सर और टिश्यू में सूजन जैसी समस्याओं में फायदेमंद होते है। वहीं आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान यह उल्टी की समस्या को भी कम कर सकता है।
Next Story