- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कच्चे आम की खीर : नाम...
लाइफ स्टाइल
कच्चे आम की खीर : नाम सुनकर चौंक जाओगे, स्वाद चखकर दीवाने हो जाओगे
Saba Naaz
19 Jun 2025 7:37 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : गर्मियों का मौसम आम और कच्ची कैरी के स्वाद से भरा हुआ होता है। आम तौर पर कच्चे आम का इस्तेमाल चटनी, पना या अचार बनाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे आम की खीर का स्वाद चखा है? यह एक अनोखी और ताजगी भरी खीर है जो मीठे और खट्टे स्वाद का एक बेहतरीन बैलेंस पेश करती है।
कच्चे आम की खीर का नाम सुनते ही बहुत से लोगों को अजीब जरूर लगा होगा। लेकिन ये पारंपरिक खीर से हटकर कुछ नया और मजेदार है। जिसकी रेसिपी यूट्यूबर पूनम देवनानी ने शेयर की है। जो इस गर्मी में आपके मेहमानों और परिवार को जरूर पसंद आएगी। तो चलिए एक बार ट्राई करके देख लीजिए।
सबसे पहले दूध पकाएं : एक पैन में थोड़ा सा पानी डालें और दूध के साथ केसर इलायली डालकर पकाएं। आपको दूध को तब तक उबालना है तब कि यह आधा ना हो जाए। अब पूनम देवानानी ने चीनी की तरह घर का बना आधा कप मिल्कमेड डाला है। आप चाहें तो चीनी का इस्तेमाल कर सकती हैं। गैस बंद करने के बाद इसे थोड़ा ठंडा कर लेना है उसके बाद फ्रिज में चिल्ड होने के लिए रख दें।
अब कैरी को करें तैयार : खीर के लिए कच्चा आम को छीलने के बाद कद्दूकस कर लें। अब पानी में उबालकर छान लें, एक बार ठंडा पानी डालकर भी छान लें। एक सूती कपड़े की मदद से कैरी का पानी पूरी तरह से निकाल दें। दूसरी ओर एक पैन में थोड़ा का घी डालकर ड्राई फ्रूट्स को रोस्ट करने के बाद काटकर रख लें।
पूनम देवनानी की आसान रेसिपी : लो बन गई कच्चा आम की खीर : वहीं जब दूध और कैरी दोनों ही ठंडी हो जाए तो आपको इन्हें आपस में मिला देना है। और, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स की मदद से गार्निशिंग करें। इस तरह से पूनम देवनानी की रेसिपी से कुछ ही देर में आपकी कच्चा आम की खीर तैयार हो जाएगी। अब चाहें मेहमानों को सर्व करें या खुद ही स्वाद चखें।
Tagsकच्चेआमखीर चौंकस्वादचखकरदीवानेRaw mango kheer shocked by the tastecrazy after tasting itजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





