- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बेहतरीन स्वाद के साथ...
लाइफ स्टाइल
बेहतरीन स्वाद के साथ सेहत भी देंगे कच्चे केले के कोफ्ते, रेसिपी
Prachi Kumar
29 March 2024 2:39 PM IST

x
लाइफ स्टाइल : आप सभी ने केले का सेवन तो जरूर किया होगा जो कई पोषक तत्वों के कारण स्वास्थ्यवर्धक होता है। लेकिन क्या आपने कभी कच्चे केले के कोफ्ते बनाने की कोशिश की है जो न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहतमंद भी होते हैं? आज इस कड़ी में हम आपके लिए कच्चे केले के कोफ्ते बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
आवश्यक सामग्री
कच्चा केला - 5 (उबला हुआ)
बेसन - 2 बड़े चम्मच
अदरक का पेस्ट - 1/2 बड़ा चम्मच
लहसुन का पेस्ट - 1/2 बड़ा चम्मच
तेल - 1 कप
जीरा - 1/2 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
गरम मसाला - 1 बड़ा चम्मच
तेजपत्ता - 2
प्याज - 2 (बारीक कटा हुआ)
धनिया पत्ती - 1/2 कप (बारीक कटी हुई)
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल में केला, बेसन, नमक, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर डालकर मैश कर लें.
- इसके बाद इसे कोफ्ते का आकार देकर एक अलग बाउल में रख लें.
- अब गैस पर एक पैन में तेल गर्म करें.
- इसमें सारे कोफ्ते हल्के भूरे होने तक तल लें.
- अब एक पैन में तेल डालें और उसमें जीरा, प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और तेजपत्ता डालकर कुछ देर तक भूनें.
- मसाला पकने के बाद इसमें नमक, हल्दी और मिर्च पाउडर डालकर पकाएं.
- 6-7 मिनट तक मसाला पकने के बाद इसमें कोफ्ते डालें और 10 से 12 मिनट तक पकाएं.
- पकने के बाद गैस बंद कर दें.
- आपके केले के कोफ्ते तैयार हैं. इसे धनिये की पत्तियों से सजाकर अपनी मनपसंद रोटी, परांठे, चावल आदि के साथ परोसें.
Tagsraw banana kofta recipereciperecipe in hindispecial recipeकच्चे केले कोफ्ता रेसिपीरेसिपीरेसिपी इन हिंदीस्पेशल रेसिपीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





