लाइफ स्टाइल

चूहों ने घर में मचा दिया है आंतक, ये हैक्स आएंगे काम

SANTOSI TANDI
7 Sep 2023 8:24 AM GMT
चूहों ने घर में मचा दिया है आंतक, ये हैक्स आएंगे काम
x
ये हैक्स आएंगे काम
घर में चूहे यानी घर के कीमती सामान की बर्बादी। चूहों के कारण न केवल घर गंदा हो जाता है, बल्कि यह खाने को खराब कर देते हैं। इसके कारण घर के सदस्य बीमार पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं, चूहे घर के जरूरी पेपर तक काट देते हैं, जिसके कारण लाखों का नुकसान हो जाता है।
क्या आपके घर में भी चूहों ने आंतक मचा दिया है? ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ हैक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आपके घर में चूहे नहीं रहेंगे।
चूहों से छुटकारा कैसे पाएं?
घर में कूड़े के कारण बीमारी के साथ-साथ चूहे भी होने लगते हैं। इसलिए घर में कूड़ा-कचरा न फैलाएं। कचरे को केवल कूड़ेदान में ही फेंके। इसके अलावा पन्नी में कूड़ा डालकर न रखें, क्योंकि अगर आपके घर में चूहे हैं, तो वह पन्नी को फाड़कर पूरे घर में कूड़ा फैला सकते हैं।
ज्यादातर लोग यह गलती करते हैं कि वह रात को बर्तन में ही खाना छोड़ दें। ऐसा नहीं करना चाहिए। रात को सोने से पहले किचन को अच्छे से साफ कर लें। बाहर कोई भी चीज न रखें।
साथ ही, खाने को खुला भी न छोड़ें। चूहे खाने को दूषित कर सकते हैं, जिसे खाकर आप बीमार पड़ सकते हैं। हमेशा खाने को ढक्कर रखें।
इस बात का ध्यान रखें कि नाली अच्छे से कवर हो। वरना, नाली के जरिए चूहे आसानी से घर में घुस जाते हैं। नाली के कवर में छोटा सा भी छेद दिखे, तो नया लगवा लें।
आपको यह देखना चाहिए कि क्या आपके घर में कई छेद तो नहीं है? क्योंकि छेद या गड्ढे के जरिए भी चूहे घर में घुस सकते हैं। अगर आपको छेद दिखे, तो तुरंत भरवा लें।
कोशिश करें कि घर के दरवाजे और खिड़की बंद रहें, ताकि घर में चूहे न आ पाएं।
माइस ट्रैप का कैसे करें इस्तेमाल
क्या चूहों ने आपके डिजाइनर कपड़े काट दिए हैं? इसके कारण आपके हजारों रूपये बर्बाद हो गए हैं। चूहों को भगाने के लिए माइस ट्रैप का इस्तेमाल करें। बाजार में आपको आसानी से यह प्रोडक्ट मिल जाएगा। माइस ट्रैप कार्डबोर्ड की तरह होता है, जिसमें ग्लू लगा होता है। ग्लू के कारण चूहे कार्डबोर्ड में ही चिपक जाते हैं।
इन ट्रैप को घर की उन जगहों पर रखें, जहां चूहे सबसे ज्यादा आते हों। चूहों को आसानी से फंसाने के लिए आप ट्रैप के आसपास खाने की चीजें रख सकती हैं। इससे चूहा आसानी से फंस जाएगा। (जानें कॉकरोच भगाने के उपाय)
नेप्थलीन बॉल्स से चूहों को भगाने का तरीक
आपके भी घर में कपड़े से बदबू दूर करने के लिए नेप्थलीन बॉल्स का इस्तेमाल किया जाता होगा। ज्यादातर घरों में बेड के अंदर नेप्थलीन बॉल्स रखी जाती हैं। इन गोलियों की स्मेल बेहद स्ट्रॉन्ग होती है, जिसके कारण कपड़ों से बदबू नहीं आती और फंग्स भी नहीं लगती है। अगर आपके घर में चूहों की तादात बढ़ गई है, तो इन बॉल्स का इस्तेमाल कर इस समस्या से निजात पा सकती हैं। चूहों को भगाने के लिए दो तरीकों से करें इन गोलियों का उपयोग-
आप एक साफ कपड़े में नेप्लथलीन बॉल्स को बांधकर घर के कोनों में रख सकती हैं।
ऐसा करने से भी चूहे भाग जाएंगे।
इसके अलावा, काफी असरदार तरीका है कि इन बॉल्स को तोड़कर पाउडर बनाएं।
अब आटा में इस पाउडर को पके हुए चावल के अंदर डालें।
चावल की बॉल्स बनाकर घर के कोनों में रख दें।
इन बॉल्स की महक से चूहे भाग जाएंगे।
चूहों को घर से कैसे भगाएं?
एसेंशियल ऑयल की गंध काफी तेज होती है। इसलिए इन तेल का इस्तेमाल थेरेपी में किया जाता है। आप घर के कई कामों में एसेंशियल ऑयल का उपयोग कर सकती हैं। इनमें कीड़े-मकौड़े से छुटकापा पाने से लेकर बदबू दूर करने के लिए ये तेल फायदेमंद हैं। अगर आप घर में मौजूद चूहों से परेशान हो गई हैं, तो इस बार यह उपाय आजमाएं-
चूहों को भगाने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल करें।
इस तेल में रूई को भिगो लें।
अब रूई को उन जगहों पर रखें, जहां से चूहे आते हैं।
तेल के गंध के कारण चूहे घर से भाग जाएंगे।
चूहों को भगाने के लिए आप बेकिंग सोडा, लौंग, लहसुन की कलियां और प्लास्टर ऑफ पैरिस जैसी चीजों का भी उपयोग कर सकती हैं। ये सभी चीजें चूहों के आंतक से बचने में मददगार हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story