लाइफ स्टाइल

बालों के लिए बेस्ट है रतनजोत इस तरह करें प्रयोग

Deepa Sahu
12 May 2024 11:21 AM GMT
बालों के लिए बेस्ट है रतनजोत इस तरह करें प्रयोग
x

लाइफस्टाइल : बालों के लिए बेस्ट है रतनजोत, इस तरह करें प्रयोग
बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए रतनजोत काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल और इससे होने वाले फायदे?
लंबे और घने वालों की ख्वाहिश हर महिला की होती है। इसके लिए वे मार्केट में मौजूद तरह-तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स को भी आजमाती हैं। लेकिन इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स से बालों को कई बार नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। ऐसे में नैचुरल उपायों की मदद से बालों को घने और मजबूत करना बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर आप अपने बालों को खूबसूरत और घना बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आयुर्वेदिक तरीका अपना सकते हैं। इन आयुर्वेदिक तरीके में रतनजोत शामिल है। जी हां, रतनजोत के प्रयोग से आप अपने बालों की खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं। यह कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुणों का भंडार होता है, जो आपके बालों की समस्याओं को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं बालों में किस तरह लगाएं रतनजोत और इसके क्या हैं फायदे?
बालों में किस तरह लगाएं रतनजोत?
बालों के लिए रतनजोत का प्रयोग करना काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं प्रयोग का तरीका-
आवश्यक सामग्री
सबसों तेल – 1 कप
रतनजोत – 1 से 2 इंच
विधि
सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई लें। इसमें सरसों का तेल डालकर इसका पीलापन खत्म होने तक धीमी आंच पर गर्म करें। इसके बाद इसमें रतनजोत के टुकड़ों को डालकर गर्म करें। जब तेल का रंग लाल हो जाए, तो गैस की आंच को बंद कर दें। इसके बाद तेल को ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद इसे एक शीशी में रख लें।
कैसे लगाएं?
सबसे पहले अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। अगर आपके बालों में गंदगी है, तो ऐसे में तेल लगाने से यह बालों की परेशानी को बढ़ा सकता है। इसके बाद बालों के स्कैल्प में तेल लगाकर करीब 30 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। इसके बाद फिर से अपने बालों को धो लें। इससे बालों की तमाम परेशानियां कम हो सकती हैं।
बालों में रतनजोत तेल लगाने से होने वाले फायदे
बालों में रतनजोत का तेल लगाने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं, जो निम्न हैं-
यह बालों को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकता है। इससे बालों में चमक बढ़ सकती है।
रतनजोत का तेल लगाने से आपके बालों से हेयर फॉल की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
इससे डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद मनिल सकती है।
यह बालों की जड़ों को मजबूत कर सकता है।
अगर आप अपने बालों को सॉफ्ट और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो इस तेल को एप्लाई करें।
बालों में रतनतोज का तेल लगाने से काफी फायदा हो सकता है। हालांकि, अगर आप पहली बार इस तेल को लगाने जा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में पैच टेस्ट जरूर करें।
Next Story