- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rasmalai Cake Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Rasmalai Cake Recipe: मिनटों में तैयार करें रसमलाई केक
Bharti Sahu 2
17 Sept 2024 10:31 AM IST

x
Rasmalai Cake Recipe: आज हम स्वादिष्ट रसमलाई केक की रेसिपी लेकर आए है। इसे आप बड़ी आसानी से घर पर बना सकते है। तो चलिए जानते है रसमलाई केक की रेसिपी के बारे में।
सामग्री Ingredients
200 ग्राम बटर
2 कप शुगर
8 एमएल वनीला एसेंस
1-2 चम्मच बेकिंग सोडा
3 कप दूध
300 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
2 कप ड्राई फ्रूट्स
1 कप दही
2 कप आटा
2 कप फ्रेश क्रिम
2 इलायची पाउडर
विधि Method
रसमलाई केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। अब इसमें बटर, शुगर और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से वीस्क कर लें।
जब से सारी चीजें अच्छे से वीस्क हो जाएं, तो इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिला लें। कंडेंस्ड मिल्क मिलाने के बाद इसमें नॉर्मल मिल्क भी मिला लें।
इसके बाद सारी सामग्री को एक बार ओर अच्छे से वीस्क कर लें। इसके बाद छन्नी में 2 कप आटे को अच्छे से छानकर साइड में रख लें।
अब इस सामग्री में छना हुआ आटा डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसमें दही डालकर वीस्क कर लें। कुछ देर के बाद इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिले लें।
इसके बाद आप ओवन को प्रीहीट कर लें। जब ओवन प्रीहीट हो जाएं, तो केक को 160° C पर 30 मिनट के लिए बेक कर लें।
अब दूसरी तरफ एक पैन गर्म कर लें। इसके बाद इसमें कंडेंस्ड मिल्क और दूध डालकर चलाते रहें।
कुछ देर के बाद इसमें चुटकीभर चीनी, इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिला लें।
ओवन से केक निकालने के बाद इस मिश्रण को केक पर अच्छे से डालकर 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
1 घंटे के बाद निकाल लें। फिर केक को ड्राई फ्रूट्स और फ्रेश क्रिम से गार्निश करके बच्चों को सर्व करें।
अगर आप अंडा खाते है, तो आप केक के बैटर में अंडा भी डाल सकते है। इससे केक ज्यादा अच्छे से फूलता है।
अगर आपको पास केक बेक करने के लिए ओवन ना हों, तो आप कुकर या किसी भी बर्तन में रेत डालकर केक को बेक कर सकते है।
TagsRasmalai Cakeमिनटोंतैयाररसमलाईकेक Rasmalai CakeReady in minutesRasmalaiCake जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





