लाइफ स्टाइल

रामायण फेम अरुण गोविल ने चमचमाती मर्सिडीज खरीदी , फैंस ने बताया- पुष्पक विमान

HARRY
7 Jun 2022 7:04 PM GMT
Ramayana fame Arun Govil bought a shining Mercedes, fans told - Pushpak Viman
x
80 के दशक में रामायण में भगवान राम किरदार निभाकर देशभर में मशहूर हुए एक्टर अरुण गोविल इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में हैं


80 के दशक में रामायण में भगवान राम किरदार निभाकर देशभर में मशहूर हुए एक्टर अरुण गोविल इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में हैं। दरअसल, एक्टर ने हाल ही में एक लग्जरी कार खरीदी है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि अरुण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस को कुछ न कुछ अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसपर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। यह वीडियो उनकी नई कार मर्सिडीज का है। वीडियो में एक्टर कार से कवर हटाते हुए अपनी नई चमचमाती कार दिखाते नजर आ रहे हैं।

15 सेकंड के इस वीडियो में उनकी पत्नी भी उनके साथ दिख रही हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को आठ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्रभु कृपा से परिवार में नए वाहन का आगमन हुआ है। आप सब की शुभकामनाएं अपेक्षित हैं।'

फैंस के दिए ऐसे रिएक्शन

ट्विटर पर इस पोस्ट पर लोगों ने एक्टर को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं। इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने जय श्रीराम लिखकर कमेंट किया तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में भी ट्वीट किया। एक यूजर ने लिखा, 'प्रभु आपको क्या जरूरत थी लेने की। आपके लिए तो स्वर्ग से पुष्पक विमान आता है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सब राम की कृपा है।'

गौरतलब है कि 1980 के दशक में जब रामानंद सागर की रामायण पहली बार प्रसारित हुई तो यह बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। इस सीरियल से अरुण गोविल के अलावा, लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी और सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया घर-घर में लोकप्रिय हो गए थे। यही नहीं उस समय यह एक्टर्स की इतने ज्यादा फेमस हो गए थे कि लोग उन्हें देखकर पैर छूने लगते थे।

Next Story