लाइफ स्टाइल

Rakshabandhan look : रक्षाबंधन पर होना है रेडी तो इस लुक को ट्राई

Bharti Sahu 2
16 Aug 2024 5:29 AM GMT
Rakshabandhan  look : रक्षाबंधन पर होना है रेडी तो  इस लुक को ट्राई
x
Rakshabandhan look : रक्षाबंधन पर रेडी होने के लिए लड़कियां ढेर सारी तैयारियां करती हैं। अगर आप इस राखी साड़ी पहनने वाली हैं तो अनन्या पांडे और जाह्नवी कपूर के ये लुक्स जरूर कॉपी कर सकती हैं।
अनन्या पांडे की तरह आप चाहें तो स्लीवलेस नूडल स्ट्रैप ब्लाउज के साथ साड़ी मैच कर सकती हैं। सबसे खास बात पूरे लुक को मिनिमाइज करने के लिए आप बिल्कुल मिनिमम ग्लॉसी मेकअप और लांग ईयररिंग्स चुनें। लेकिन नेकपीस और चूड़ियों को स्किप कर दें। साथ ही अनन्या पांडे का हेयरस्टाइल भी लड़कियों के लिए परफेक्ट है। गर्मी से बचने के लिए लो स्लीक सेंटर पार्टीशन बन बनाएं। मिस पांडे का ये लुक पूरी तरह से रक्षाबंधन के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जिसे लड़कियां आसानी से कॉपी कर सकती हैं।
न्यू ब्राइड को जाह्नवी कपूर के जैसे रेडी
शादी के बाद पहली बार मायके जा रहीं भाई को राखी बांधने तो जाह्नवी कपूर का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट है। सुर्ख लाल रंग की साड़ी और साथ में अपोजिट कलर के फुल स्लीव ब्लाउज को चुनें। जिस पर हैवी एंब्रायडरी बनी हो। आप चाहें तो किसी ब्लाउज को साड़ी के साथ मिक्स एंड मैच कर सकती हैं। जाह्नवी कपूर ने लुक को यूनिक बनाने के लिए ईयररिंग्स के साथ सपोर्टर को बालों में फिक्स किया है। जो काफी ट्रेडिशनल और खूबसूरत लुक दे रहा है। इस लुक को आप भी इस रक्षाबंधन ट्राई कर सकती हैं।
Next Story