लाइफ स्टाइल

Rakhi Gift Ideas: रक्षाबंधन पर बहन को दें राशि अनुसार ये Gift, रिश्ते में बनी रहेगी मिठास

Tulsi Rao
18 Aug 2021 10:53 AM GMT
Rakhi Gift Ideas: रक्षाबंधन पर बहन को दें राशि अनुसार ये Gift, रिश्ते में बनी रहेगी मिठास
x
भाई -बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भाई -बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर धागा बांधकर उनकी लंबी आयु की ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। जबकि भाई अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हुए प्यार भरे गिफ्ट भी देते हैं। अगर आप भी इस राखी बहन को दिए जाने वाले गिफ्ट को लेकर थोड़े कंफ्यूज हो रहे हैं तो टेंशन छोड़ राशि अनुसार दें अपनी लाड़ली बहन को प्यारा सा गिफ्ट ताकि दोनों के जीवन में हमेशा रहे सुख-समृद्धि का वास।

मेष राशि-
इस राशि के लोगों के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है। इस राशि की लड़कियों को राखी गिफ्ट में लाल रंग की कोई ड्रेस या फिर जिंक या मेटल से बना कोई शोपीस दी जा सकती है।
वृषभ राशि-
इस राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। इन लड़कियों को सफेद रंग के रेशमी कपड़े या फिर चांदी की कोई वस्तु गिफ्ट करना शुभ हो सकता है।
मिथुन राशि-
इस राशि के जातकों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है।‌‌ इस राशि के जातकों को हरे रंग की कोई वस्तु गिफ्ट में दी जानी चाहिए।
‌‌कर्क राशि-
कर्क राशि का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है। इस राशि के जातकों को सफेद रंग की चीज गिफ्ट करनी चाहिए।
सिंह राशि-
इस राशि के ग्रह के स्वामी सूर्य देव होते हैं। इस राशि की लड़कियों को पीले, सुनहरे या केसरिया रंग की वस्तु गिफ्ट करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि-
इस राशि वालों का ग्रह स्वामी बुध माना जाता है। इस राशि की लड़कियों को उनके भाई पन्ने की अंगूठी, गणेश जी की मूर्ति या कोई किताब गिफ्ट करें।
तुला राशि-
इन लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव माना जाता है। आप अपनी तुला राशि की बहन को चांदी के गहने या रेशमी कपड़े उपहार में दे।
वृश्चिक राशि-
इस राशि के ग्रह का स्वामी मंगल होता है। अगर आपकी बहन की भी यही राशि है तो उन्हें इस रक्षाबंधन लाल रंग की चुनरी या फिर कोई तांबे की वस्तु गिफ्ट देना शुभ रहेगा।
धनु राशि-
धनु राशि के ग्रह स्वामी बृहस्पति होते हैं। धनु राशि वाली बहन को पीली या केसरी रंग की ड्रेस गिफ्ट करें।
मकर राशि-
इस राशि के स्वामी शनि कहलाते हैं। ऐसे में अगर आपकी बहन मकर राशि की है तो उनके लिए मोबाइल या फिर कोई गैजेट राखी गिफ्ट में खरीद सकते हैं।
कुंभ राशि-
इस राशि का ग्रह स्वामी शनि देव माने जाते हैं। आप अपनी बहन को कोई काले रंग की चीज गिफ्ट कर सकते हैं।
मीन राशि-
इस राशि के स्वामी बृहस्पति माने जाते हैं। अगर आपकी बहन मीन राशि की है तो उनके लिए पीले रंग की कोई चीज गिफ्ट में खरीद सकते हैं।


Next Story