लाइफ स्टाइल

RAJASTHANI MUTTON KORMA RECIPE : बनाइये टेस्टी चटपटी राजस्थानी मटन कोरमा घर पर जानिए रेसिपी

Ritisha Jaiswal
19 Jun 2024 5:53 AM GMT
RAJASTHANI MUTTON KORMA RECIPE : बनाइये टेस्टी चटपटी राजस्थानी मटन कोरमा घर पर जानिए रेसिपी
x
RAJASTHANI MUTTON KORMA RECIPE :जब भी कभी बेहतरीन नॉनवेज NONVEG स्वाद की बात आती हैं तो इसे बनाने का अंदाज बहुत मायने रखता हैं, खासतौर से जब बात मटन की हो। मटन का जायका उसे बनाने के तरीके में बदलता रहता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं राजस्थानी अंदाज में मटन कोरमा बनाने की रेसिपी। यह बेहद लजीज स्वाद देता है और आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी RECIPE ।
आवश्यक सामग्री
- 1 किलो मटन (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 6 प्याज़ (4 प्याज़ लंबे स्लाइसेस में कटे हुए और 2 प्याज़ का पेस्ट)
- आधा कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
- 20 काजू
- 20 किशमिश
- 15 लहसुन की कलियों का पेस्ट
- 2 टीस्पून अदरक का पेस्ट
- नमक और लाल मिर्च पाउडर (दोनों स्वादानुसार)
- आधा किलो दही
- 10 साबूत लाल मिर्च (बीज निकालकर कटी हुई)
- 250 मिली दूध
- डेढ़ कप फ्रेश क्रीम
- आधा कप घी
- 5 लौंग
- 5 साबूत कालीमिर्च
- 5 बड़ी इलायची
- 1 दालचीनी का टुकड़ा
- 2 तेजपत्ते
- आधा टीस्पून जायफल पाउडर
- थोड़ा-सा हरा धनिया और हरी मिर्च (लंबाई में कटी हुई)
बनाने की विधि
- एक पैन PAN में 2 टेबलस्पून घी गरम करके सारे साबूत गरम मसाले और साबूत लाल मिर्च के टुकड़े डालकर भून लें।
- कटा हुआ प्याज़ और अदरक-लहसुन का पेस्ट PASTE डालकर सुनहरा होने तक भून लें।
- मटन और आवश्यकतानुसार पानी डालकर लगातार चलाते हुए पानी सूखने तक पकाएं।
- नारियल, प्याज़ का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, जायफल पाउडर, नमक व 250 ग्राम दही डालकर 5 मिनट तक भूनें।
- पैन PAN के घी छोड़ने पर बचा हुआ दही और 2 कप पानी डालकर मटन के गलने तक पकाएं।
- नरम होने पर दूध और क्रीम CREAM डालकर ग्रेवी GRAVY के गाढ़ा होने तक पकाएं।
- काजू-किशमिश, हरा धनिया और हरी मिर्च से सजाकर सर्व SERVE करें।
Next Story