- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पोषण से भरपूर है...

x
लाइफ स्टाइल : सर्दी का मौसम आ गया है और इसके आते ही लोगों के खान-पान में भी बदलाव देखने को मिलता है। इन दिनों में लोग अपने भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जिनकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में बाजरा एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है. आज इस कड़ी में हम आपके लिए बाजरे की खिचड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। पोषण से भरपूर राजस्थानी बाजरे की खिचड़ी सर्दियों का बेहतरीन भोजन है। दही या रायते के साथ इसका स्वाद बेहतर हो जाता है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
बाजरा - 1/2 कप
मूंग दाल पीली - 1/2 कप
देसी घी - 1 बड़ा चम्मच
हींग - 1 चुटकी
जीरा - 1 चम्मच
हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि:
स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर बाजरे की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले बाजरे को साफ करके 8-9 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. - तय समय के बाद बाजरे में से अतिरिक्त पानी को फिल्टर की सहायता से निकाल दें. - अब प्रेशर कुकर में भीगा हुआ बाजरा, मूंग दाल और थोड़ा सा नमक डालें. - इसके बाद कुकर में 2 कप पानी डालें और 4 सीटी आने तक पकाएं. - इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें.
- अब एक गहरे तले का नॉनस्टिक पैन लें और उसमें घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. - जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो इसमें जीरा डालकर कुछ सेकेंड तक भून लें. जब जीरा चटकने लगे तो इसमें एक चुटकी हींग और हल्दी डालें और कलछी की सहायता से अच्छी तरह मिला लें और भून लें. जब मसाला भुन जाए तो इसमें उबला हुआ बाजरा और मूंग दाल का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें. - इसके बाद खिचड़ी में स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. - खिचड़ी को 2-3 मिनिट और पकने दीजिए, फिर गैस बंद कर दीजिए. स्वादिष्ट बाजारी खिचड़ी तैयार है. इसे गरम ही परोसें.
Tagsbajra khichdi recipereciperecipe in hindispecial recipe जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





