लाइफ स्टाइल

राजस्थानी लहसुन की चटनी, रेसिपी

Ashwandewangan
16 July 2023 5:29 PM GMT
राजस्थानी लहसुन की चटनी, रेसिपी
x
लहसुन की चटनी
लहसुन किसी भी सब्जी के स्वाद को बढ़ा सकता है। इसकी मदद से सब्जी और दाल का स्वाद बढ़ाया जा सकता है। वहीं खाने के स्वाद को डबल करने के लिए आप इसकी मदद से राजस्थानी स्टाइल में चटनी बना सकते हैं। इसे आप बहुत ही कम सामान में तैयार कर सकते हैं। यहां जानिए इसे बनाने का सबसे आसान तरीका-
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन को छील लें और फिर इसे कद्दूकस कर लें। अब एक बर्तन में लहसुन के साथ लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया मिलाएं। इसे थोड़े से पानी में घोल लें। अब एक पैन में सरसों का तेल बनाएं और फिर इसमें जीरा और सफेद तिल को चटकाएं। अब पानी में मिले हुए लहसुन को इस तेल में डालें। अच्छे से मिक्स करें और फिर गाढ़ा होने तक के लिए पकाएं। इसमें शक्कर और अमचूर पाउडर मिलाएं। गाढ़ा होने के बाद हरा धनिया से गार्निश करें और फिर खाने के साथ सर्व करें।
सामग्री
– लहसुन
– सफेद तिल के बीज
– आमचूर पाउडर
– शक्कर
– लाल मिर्च पाउडर
– धनिया पाउडर
– हल्दी
– पानी
– तेल
– जीरा
– नमक
-ताजा धनिया
Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story